Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट हुआ जारी, यहां फटाफट एक क्लिक में करें चेक
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या secondary.biharboardonline.com पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इस बार की परीक्षा में रुमान अशरफ ने टॉप किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2023 की घोषणा कर दी गई है। 16 लाख परीक्षार्थियों का इंतजार आज, 31 मार्च 2023 को समाप्त हो गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा दोपहर डेढ़ बजे की गई है। इसके लिए डेट, टाइम का औपचारिक एलान बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा कर दिया गया था। समिति द्वारा बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2023 की घोषणा की तारीख और समय की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना जारी कर दी गई। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या secondary.biharboardonline.com पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
बता दें कि इस बार बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का पासिंग पर्सेंटेज कुल 81.4 प्रतिशत रहा है। वहीं युम्मान ने सबसे अधिक अंक प्राप्त कर अपना परचम बुलंद कर दिया है। रिजल्ट जारी होने के बाद, राज्य के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने सभी छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नति के लिए बधाई दी है। बता दें रिजल्ट जारी होने के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी दारी कर दी गई है। इस बार की परीक्षा में रुमान अशरफ ने टॉप किया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की जो कल्पना है, उसका फिर से पुनरावृति देख रहे हैं। इंटर में आपने देखा और मैट्रिक में भी पहले छह स्थान में चार बच्चियां हैं। टॉप में 90 बच्चे बच्चियां हैं। हमारे चेयरमैन साहब आनंद किशोर जी ने बताया कि गत वर्ष की अपेक्षा पास करने का जो प्रतिशत है, वह 1.16 से वर्ष 2023 आगे है। पिछली बार 79.11 प्रतिशत था और इस बार 81.4 प्रतिशत है। सभी 90 बच्चे 1-10 में आए हैं, इन सभी को बधाई. जो बच्चे इस बार पास नहीं कर पाए उनको हतोत्साहित होने की जरूरत नहीं है, जो गिरते हैं वहीं संभलते हैं।
शेखपुरा के मोहम्मद युम्मान अशरफ 10th बोर्ड टॉपर...
बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका है। एक बार फिर से लड़कियों ने कमाल कर दिखाया है। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। शेखपुरा के मोहम्मद युम्मान ने पूरे बिहार में टॉप किया है।
टॉपर्स को इनाम...
12वीं की तरह 10वीं में भी टॉप करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा। परीक्षार्थियों को नकद इनाम के साथ ही कई दूसरी सुविधाएं भी दी जाएंगी। छात्रों को लैपटॉप के साथ ही ई-बुक रीडर का सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा। साथ ही पूरे राज्य में टॉप करने वाले परीक्षार्थी को 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 50 हजार और थर्ड टॉपर को 25 हजार का इनाम मिलेगा। वहीं, चौथे और पांचवें स्थान पर रहने वाले परीक्षार्थियों को पंद्रह पंद्रह हजार प्रदान किया जाएगा।
ऐसे देखें रिजल्ट...
बिहार बोर्ड के 10वीं का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर देखा जा सकता है। वेबसाइट में रिजल्ट वाले लिंक पर जाकर स्टूडेंट्स को अपना रोल कोड और रोल नंबर डालना होगा. इसके बाद वह अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही result.biharboardonline.com पर सीधे जाकर भी परिणाम देखा जा सकता है।