फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar : BJP party sanjay kumar attacked Tejashwi Yadav inside Bihar Legislative Assembly janak singh abused

Bihar: सदन के अंदर भाजपा नेता ने तेजस्वी यादव पर किया जानलेवा हमला, अश्लील भाषा का किया प्रयोग; खूब हुआ हंगामा

Thu, 24 Jul 2025 06:06 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 24 Jul 2025 06:06 PM IST
सार

Bihar : शीतकालीन सत्र के दौरान सत्र मात्र 12 मिनट चल पाया। इस दौरान सदन के अंदर जमकर बवाल हुआ। इस संबंध में विपक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा के दोनों नेताओं ने सदन के अंदर तेजस्वी यादव पर अपशब्द कहते हुए उनको जान से मारने की कोशिश की।  

विज्ञापन
Bihar : BJP party sanjay kumar attacked Tejashwi Yadav inside Bihar Legislative Assembly janak singh abused
बिहार विधान सभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून सत्र की दूसरी पाली की अभी शुरूआत ही हुई थी, तभी हंगामा होने लगा। संजय सिंह और जनक सिंह ने नेता प्रतिपक्ष को कई अपशब्द भी कहे। इस वजह से जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष का आरोप है कि भाजपा के दो विधायकों ने न सिर्फ उनको अमर्यादित शब्द कहे, बल्कि उन्हें जान से मारने की भी कोशिश की। हालाँकि राजद के विधायकों ने बीच-बचाव करते हुए तेजस्वी यादव को बचा लिया। जान से मारने का आरोप जनक सिंह और संजय सिंह पर लगा है। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar SIR : राबड़ी राज के बिहार में कितने दिनों चला था मतदाता गहन पुनरीक्षण? SIR पर जवाब जानकर तेजस्वी भी सन्न
विज्ञापन


तेजस्वी यादव सदन से बाहर निकलकर पत्रकारों के सामने कहा कि माइक तोड़ कर मुझे मारने की कोशिश की गई है। अगर मेरे विधायक बीच बचाव नहीं करते तो कुछ भी हो जाना संभव था। अगर उनको मुझे मारना ही है तो कहिए मैं अपना लाइसेंसी हथियार दे देता हूं उनको, मार दे दो मुझे। ऐसे थोड़े होता है बिना तर्क के कुछ भी बोल देना और बोलकर निकल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : इस बात पर अशोक चौधरी और सम्राट चौधरी नेता प्रतिपक्ष से भिड़े, सदन में जमकर हुआ हंगामा

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि यही अशोक चौधरी और विजय सिन्हा हैं जो एनडीए की बैठक में एक दूसरे को भ्रष्टाचारी कह रहे थे। दोनों एक दूसरे पर विभाग लूटने का आरोप लगा रहे थे। यह लोग इमानदार थोड़ी है। फिर उन्होंने कहा कि अगर हम हैं कॉन्ट्रैक्ट वाले हैं, तो फिर मैं खुलेआम कैसे घूम रहा हूं। जेल में डाल दो, एनकाउंटर कर दो। पाताल से क्या ढूंढ रहे हो हम तो सामने खड़े हैं।



                                                 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed