फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: BJP National President Nitin Nabin arrives on Bihar tour, welcomed by both Deputy CM in Patna

Bihar: पांच दिन में दूसरी बार बिहार दौरे पर पहुंचे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष, दोनों डिप्टी सीएम ने किया स्वागत

Sat, 14 Feb 2026 05:30 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 14 Feb 2026 05:30 PM IST
सार

Natin Nabin News: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पटना में पार्टी नेताओं ने भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि नितिन नवीन के आने से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है। वह दो दिन पटना में रहेंगे। इस दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 

विज्ञापन
Bihar: BJP National President Nitin Nabin arrives on Bihar tour, welcomed by both Deputy CM in Patna
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत करते डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पांच दिन में दूसरी बार बिहार दौरे पर पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर भाजपा के विधायकों, सांसदों और दिग्गज नेताओं, कार्याकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ता जय श्री राम और भाजपा माता के जयकारे लगाने लगे। वहीं दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। सम्राट चौधरी ने नितिन नवीन को अंग्र वस्त्र भेंट किया। 

विज्ञापन


नितिन नवीन दो दिवसीय बिहार दौरे आएं हैं
भाजपा की ओर से बताया गया कि नितिन नवीन दो दिवसीय बिहार दौरे आएं हैं। वह दो दिन बिहार में रहेंगे। रविवार को खाजपुर शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पूजा करेंगे। नितिन दुग्धाभिषेक भी करेंगे। इसके लिए सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। दीघा विधायक संजीव चौरसिया खुद से सारा इंतजाम देख रहे हैं। उनका कहना है कि इस साल महा शिवरात्रि खास होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नितिन नवीन खाजपुरा शिव मंदिर आ रहे हैं। शाम में महादेव की बारात निकाली जाएगी। भव्य झांकी के लिए खास तैयारी की गई है। 

विज्ञापन

Bhumi Bihar : भूमि सुधार हो तो कैसे? काम के बोझ का मारा है राजस्व लाने और विवाद निपटाने वाला विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar: BJP National President Nitin Nabin arrives on Bihar tour, welcomed by both Deputy CM in Patna
पटना एयरपोर्ट प भाजपा नेताओं के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन। - फोटो : अमर उजाला

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने क्या कहा?
वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार भाजपा के लिए एक बार फिर से गर्व का विषय है। हमारे बीच से निकले कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष बनकर फिर से हम सबके बीच आए हैं। उनके आने से भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। प्रधानमंत्री संगठन के तौर पर जिस व्यक्ति को बॉस मानते हों, वह संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। नितिन नवीन ने बिहार में मंत्री पद पर रहते हुए काफी अच्छा काम किया। संगठन के तौर पर भी हमें अपने आप में गौरव महसूस हो रहा है। बिहार की जनता ने 200 से अधिक सीटें देकर बिहार में एनडीए की सरकार बनाई। उसका प्राइज नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में देखना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed