फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar BJP and Congress Workers Clash on Streets of Patna Over Row Police Intervene

Bihar : पटना में भाजपा-कांग्रेस के नेताओं-कार्यकर्ताओं में झड़प; सड़क पर क्यों हुआ संग्राम? पढ़िए अपडेट

Wed, 22 Jul 2026 03:16 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 22 Jul 2026 03:16 PM IST
सार

Bihar News : दिल्ली में जो कुछ हो रहा है, इसका असर बिहार में भी है। कांग्रेस कार्यालय घेरने के लिए बुधवार को भाजपा नेता-कार्यकर्ता निकले तो उधर भी पूरी तैयारी थी। परिणाम आपसी झड़प के रूप में सामने आया।

विज्ञापन
Bihar BJP and Congress Workers Clash on Streets of Patna Over Row Police Intervene
पटना में भाजपा-कांग्रेस के नेताओं-कार्यकर्ताओं में झड़प - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजधानी पटना में बुधवार को अलग-अलग राजनीतिक और छात्र संगठनों के प्रदर्शनों के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। एक ओर छात्र संगठन के कार्यकर्ता डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर अशोक राजपथ पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हिंसक झड़प में बदल गई। इस दौरान लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ, जिससे कई लोगों के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अशोक राजपथ पर स्थिति कुछ देर के लिए पूरी तरह तनावपूर्ण बनी रही। घटना के दौरान पुलिस मौके पर मौजूद थी और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश करती रही। झड़प के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं का आरोप है कि उनके कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे थे, जहां पहले से मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया।  उनका दावा है कि दूसरी ओर के लोग पहले से लाठी-डंडे और पत्थरों के साथ तैयार थे। भाजपा ने इस पूरे घटनाक्रम को सुनियोजित बताते हुए कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस दिल्ली के साथ साथ अब पटना का माहौल भी खराब करना चाह रहे हैं। इनलोगों ने साजिश के तहत ऐसा किया है। बता दें कि भाजपा वाले आज पटना में दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध आज पैदल मार्च करने उतरे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि हमलोग आज छात्र विरोधी और निकम्मी सरकार को नींद से जगाने आए हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए। मोदी सरकार की विफलताओं और छात्र आंदोलन पर उदासीनता के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने काले कपड़े पहनकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सत्ता का अहंकार और दमन जनता की आवाज़ को दबा नहीं सकता, क्योंकि भारत का युवा बदलाव के लिए तैयार है। वह अन्याय के सामने झुकने वाला नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संविधान और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए दृढ़ता से खड़ा है।

ये भी पढ़ें- Bihar : पटना में पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

पटना की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विधि-व्यवस्था 02  कोमल मीणा ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने आगे बढ़ने की कोशिश की, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हुई। इस दौरान पथराव और लाठीबाजी भी हुई, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं और उनका इलाज कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने समय पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया और फिलहाल माहौल सामान्य है। कोमल मीणा ने कहा  कि शहर में अन्य स्थानों पर भी आंदोलन होने के कारण अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हुई, लेकिन सभी स्थानों पर समय रहते पुलिस पहुंची और भीड़ को तितर-बितर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन को लेकर अनुमति ली गई थी या नहीं, इसकी पहले जांच की जाएगी। सत्यापन के बाद ही एफआईआर दर्ज करने पर निर्णय लिया जाएगा, क्योंकि बिना अनुमति किसी भी तरह का आंदोलन या जुलूस निकालने की इजाजत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें हटाने में कुछ समय लगा, जिसके बाद दोबारा शांति व्यवस्था बहाल कर दी गई।


इधर, भाजपा के जिला अध्यक्ष रूपनारायण मेहता ने पाटलिपुत्र थाना में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि 22 जुलाई 2026 को अनुमंडलाधिकारी की अनुमति से कुर्जी मोड़ से सदाकत आश्रम तक निकाले जा रहे भाजपा के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। शिकायत में कहा गया है कि इस हमले में भाजपा के कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए, जिनका इलाज कुर्जी होली फैमिली अस्पताल में चल रहा है। शिकायत में कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के नाम लेते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

इधर, भाजपा के जिला अध्यक्ष रूपनारायण मेहता ने पाटलिपुत्र थाना में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि 22 जुलाई 2026 को अनुमंडलाधिकारी की अनुमति से कुर्जी मोड़ से सदाकत आश्रम तक निकाले जा रहे भाजपा के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। शिकायत में कहा गया है कि इस हमले में भाजपा के कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए, जिनका इलाज कुर्जी होली फैमिली अस्पताल में चल रहा है। शिकायत में कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के नाम लेते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed