फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar-assistant-professor-recruitment-reform-committee-university-teachers

बिहार: प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर बड़ा फैसला, सुधारों के लिए चार सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति गठित

Sat, 12 Sep 2026 07:32 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला पटना Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Sat, 12 Sep 2026 07:32 PM IST
सार

बिहार के विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती प्रक्रिया में सुधार के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित की गई है। समिति भर्ती व्यवस्था की समीक्षा कर उम्र, पात्रता, परीक्षा-साक्षात्कार और गेस्ट लेक्चर से जुड़े मुद्दों पर सुझाव देगी। उसे 90 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी।

विज्ञापन
bihar-assistant-professor-recruitment-reform-committee-university-teachers
उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बिहार राज्य के विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती प्रक्रिया में सुधार के सुझाव देने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। गौरतलब है कि 24 अगस्त 2026 को राज्यपाल और 'ऑल Ph.D. होल्डर्स एंड रिसर्च एसोसिएशन' के बैनर तले आंदोलन कर रहे छात्रों के बीच हुए समझौता हुआ था। अब इसके तहत सरकार ने राज्य के विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती की मौजूदा व्यवस्था की समीक्षा करने और भर्ती प्रक्रिया में व्यापक सुधार के सुझाव देने के लिए एक समिति का गठन किया है।

विज्ञापन

इस समिति में पूर्व आईएएस अमरजीत सिन्हा, पूर्व आईएएस संजय कुमार, पद्म पुरस्कार से सम्मानित प्रोफेसर एच.सी. वर्मा और डॉ. पी.के. रॉय को शामिल किया गया है। समिति में राज्यपाल सचिवालय के अतिरिक्त सचिव (विश्वविद्यालय) संजय कुमार समिति के सदस्य सचिव के रूप में कार्य करेंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पूर्णिया में अवैध लॉटरी के बड़े नेटवर्क का खुलासा: बड़ी खेप लेकर पहुंची थी बस, खलासी समेत दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

समिति असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं पर विचार करेगी। इसमें उम्र, पात्रता मानदंड, परीक्षा एवं साक्षात्कार का स्वरूप और गेस्ट लेक्चर से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। समिति अधिसूचना जारी होने की तारीख से 90 दिनों के भीतर बिहार लोक भवन को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट में समिति के निष्कर्ष और विशिष्ट, अमल में लाने योग्य सिफारिशें शामिल होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed