फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Another daughter sacrificed for dowry, dead body of married woman found in suspicious circumstances

Bihar Crime: दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी, संदिग्ध हालात में मिला विवाहिता का शव; पुलिस जांच में जुटी

Mon, 16 Jun 2025 01:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 16 Jun 2025 01:23 PM IST
सार

Bihar: मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि खुशी को शादी के बाद से ही दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने दावा किया कि कई बार ऑनलाइन और नकद रूप में रुपये भी दिए गए। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Bihar: Another daughter sacrificed for dowry, dead body of married woman found in suspicious circumstances
घटनास्थल पर पहुंची FSL की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के खाजेकला थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार सुबह एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना कोटगस्त चौकी के पीछे उमाशंकर लेन की है, जहां 24 वर्षीय खुशी राज का शव उनके घर में मिला। खुशी की शादी हर्ष यादव से हुई थी। घटना की जानकारी तड़के करीब 3 बजे पुलिस को दी गई, जिसके बाद खाजेकला थाना अध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

विज्ञापन

मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि खुशी को शादी के बाद से ही दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने दावा किया कि कई बार ऑनलाइन और नकद रूप में रुपये भी दिए गए, बावजूद इसके ससुरालवालों की मांगें खत्म नहीं हुईं और अब उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है।

विज्ञापन


पढ़ें: बरियारपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, पिछली रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा मामला; पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम (FSL) को मौके पर बुला लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed