{"_id":"689039643a1019d87703e62b","slug":"bihar-alert-of-rain-thunderstorm-in-bihar-till-9th-august-many-rivers-in-spate-flood-news-weather-patna-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: नौ अगस्त तक पूरे बिहार में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, यह नदियां भी उफान पर; सीएम नीतीश बोले- सतर्क रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: नौ अगस्त तक पूरे बिहार में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, यह नदियां भी उफान पर; सीएम नीतीश बोले- सतर्क रहें
Mon, 04 Aug 2025 10:09 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 04 Aug 2025 10:09 AM IST
सार
लगातार बारिश के कारण गंगा, कोसी, बागमती, बूढ़ी गंडक, कमला बलान और पुनपुन खतरे के लाल निशान को पार कर चुकी हैं। गंगा बक्सर से लेकर कहलगांव तक उफान पर हैं। सीएम नीतीश कुमार ने संबंधित अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
बारिश के कारण जलजमाव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मौसम विभाग ने चार से नौ अगस्त तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पश्चिमी, उत्तर पश्चिमी भाग के जिलों में, उत्तर बिहार के जिलों में, उत्तर एवं दक्षिण-पूर्व भागों के जिलों में, उत्तर एवं दक्षिण-पूर्व भागें के जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पश्चिमी चंपारण एवं पूर्वी चंपारण, सीवान, शिवहर और गोपालगंज, पूर्णिया, अररिया और किशनगंज जिलों के एक या दो स्थानों पर अति भारी वर्षा होने की संभावना है। सीवान, शिवहर और गोपालगंज जिलों के एक या दो स्थानों पर भारी होने के आसार हैं।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को पूरे बिहार में बारिश का अलर्ट है। मौसम वैज्ञानिक की मानें तो उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य, उत्तर पूर्व, दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य, दक्षिण पूर्व बिहार के कई जिलों में बारिश और वज्रपात के आसार हैं। तिरहुत और मिथिलांचल के जिलों में अधिकांश स्थानों पर बारिश और वज्रपात के आसार हैं। आज सुबह पटना, पूर्णिया, सहरसा, सीवान, मोतिहारी, छपरा, नालंदा, बक्सर समेत कई जिलों में बारिश हुए। आसमान में बादल छाए हैं।
विज्ञापन
मोकामा में गंगा खतरे के निशान पर, गोरियारी गांव का सड़क संपर्क टूटा, नाव की मांग तेज
विज्ञापन
वज्रपात से छह लोगों की मौत
वहीं पिछले 24 घंटे में पटना, पूर्णिया, सीवान, लखीसराय समेत कई जिलों में बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामाना करना पड़ा है। इतना ही नहीं वज्रपात के कारण छह लोगों की मौत हो गई। समस्तीपुर में और औरंगाबाद दो-दो बच्ची, बांक और जमुईमें एक-एक युवक की मौत हो गइ है। पटना के कई प्रमुख इलाकों में जलजमाव हो गया है। वहीं पूर्णिया में भी कई जगह जलजमाव से लोग परेशान हैं। लखीसराय में बारिश के बाद सदर अस्पताल में पानी भर गया है। बक्सर के बनारपुर गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है।
बिहार में यह नदियां उफान पर
इधर, मधुबनी, सुपौल और सहरसा में कोसी नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। कोसी के अलावा बागमती, बूढ़ी गंडक, कमला बलान, पुनपुन और गंगा कई जगहों पर उफान पर हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगातार बारिश और नदियों की स्थिति देखते हुए अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।