फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Alert issued for rain in several districts today; flood risk Kosi Gandak rivers Weather Forecast.

बिहार: आज भी बिहार के कई जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, कोसी-गंडक में उफान से कहां-कहां बाढ़ का खतरा?

Sun, 27 Sep 2026 10:08 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 27 Sep 2026 10:08 AM IST
सार

बिहार के कई जिलों में आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। नेपाल में हो रही बारिश के कारण कोसी और गंडक नदी उफान पर है। कई गांवों में बाढ़ जैसे स्थिति है। मौसम विभाग ने आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। आइये जानते हैं आज के मौसम के बारे में...

विज्ञापन
Bihar: Alert issued for rain in several districts today; flood risk Kosi Gandak rivers Weather Forecast.
बिहार में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान अर्नब का असर अब बिहार में कम हो गया है। पटना समेत कई जिलों में रविवार की सुबह धूप निकली है। आसमान साफ हैं। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। शनिवार को पटना में आंधी और बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया था। बेली रोड समेत कई जगह पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हो गई थी। इतना ही नहीं मूसलाधार बारिश के कारण राजधानी के कई इलाकों में घुटने भर पानी भर गया था। हालांकि, मौसम विभाग ने आज भी कई जगह बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भागलपुर, खगड़िया, मधेपुरा, मधुबनी, सहरसा, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन


वहीं पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में अनेक स्थानों पर बारिश का अलर्ट जारी किया है। पटना, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखुपरा, लखीसराय, बेगूसराय, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, किशनगंज,  पूर्णिया और कटिहार में एक या दो स्थानों पर बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 30 सितंबर तक बारिश की स्थिति बनी रहेगी। 
विज्ञापन


कई जिलों में बाढ़ का खतरा, सुपौल के कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात
बिहार के कई जिलों में लगातार बारिश के बीच बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर कोसी नदी के जलप्रवाह पर दिखने लगा है। कोसी और गंडक नदी उफान पर है। पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सुपौल, सहरसा, अररिया के कई गांवों में प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में निचले इलाके के करीब 350 से अधिक घर डूब चुके हैं। सुपौल में 50 से अधिक गांवों में बाढ़ जैसे हालात हैं।  जल संसाधन की टीम लगातार निगरानी कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुजफ्फरपुर में तटबंध टूटा, गांवों में फैलने लगा पानी
रविवार की अहले सुबह बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मड़वन प्रखंड की रक्सा पंचायत में तिरहुत मुख्य नहर की पक्की सड़क के पास करीब 40 फीट तटबंध टूट गया। तटबंध टूटने के बाद लबालब भरी नहर का पानी तेजी से आसपास के गांवों और खेतों में फैलने लगा। ग्रामीणों के अनुसार, इससे पहले 9 अगस्त को भी इसी नहर का तटबंध टूट गया था। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने मड़वन प्रखंड के अधिकारियों और जल संसाधन विभाग को दी, जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत कार्य शुरू कराया। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही तेज बारिश और नहर में पानी के दबाव के कारण तटबंध टूटने की घटना हुई।
10वीं-12वीं में फेल: पिता ने मारा ताना तो आईआईटी पहुंचे, आईपीएस मोहिबुल्लाह को अमेरिका देगा एशियन हीरो सम्मान

पटना में बारिश के कारण जलजमाव से लोग परेशान
पटना में पिछले तीन दिनों तक हुई बारिश के कारण कई इलाकों में सड़के जलमग्न हो गईं हैं। इस कारण सड़क पर बने गड्ढों के कारण लगातार हादसे हो रही है। राजीव नगर, एजी कॉलोनी, कृषि नगर, गोला रोड, न्यू बायवास, 70 फीट, कंकड़बाग समेत कई जगह अलग अलग कामों के लिए सड़कें क्षतिग्रस्त की गई। इस कारण गड्ढे बन गए। अब बारिश का पानी इन गड्ढों में भर जाने से लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं।

पटना में 30 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी पटना में अगले पांच दिनों के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के पूर्वानुमान के अनुसार 27 सितंबर को सामान्य रूप से बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे के बारिश के आसार हैं। इसके बाद 28 सितंबर को भी बारिश की संभावना है, जबकि 29 और 30 सितंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। 

  • 27 सितंबर को भी आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे और एक-दो दौर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दिन अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
  • 28 सितंबर को मौसम आंशिक रूप से बादल वाला रहेगा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
  • 29 सितंबर को पटना में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 
  • 30 सितंबर को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। इस दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed