Bihar: मौलाना मजहरुल हक अरबी-फारसी विश्वविद्यालय में पीजी कोर्स के लिए नामांकन शुरू, अंतिम तिथि 15 जुलाई
Bihar: कुलसचिव कर्नल कामेश कुमार ने बताया कि सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को स्नातक में न्यूनतम 50 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 45 प्रतिशत अंक अनिवार्य होंगे। साथ ही, स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षा दे रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौलाना मजहरुल हक अरबी-फारसी विश्वविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) कोर्सों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय के कुल आठ विभागों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। इन विभागों में पत्रकारिता एवं जनसंचार, एमबीए, अरबी, फारसी, उर्दू, इस्लामिक स्टडीज, एजुकेशन और अंग्रेजी शामिल हैं। एमबीए कार्यक्रम को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE), नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त है।
पढ़ें: नहाने के लिए खतरों से खेल रहे बच्चे, जर्जर पुल भी दे रहा मौत का न्योता; प्रशासन बना मूकदर्शक
कुलसचिव कर्नल कामेश कुमार ने बताया कि सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को स्नातक में न्यूनतम 50 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 45 प्रतिशत अंक अनिवार्य होंगे। साथ ही, स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षा दे रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।
दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट mmhapu.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। यह विश्वविद्यालय पटना के मीठापुर इलाके में स्थित है और पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन से इसकी दूरी बहुत कम है।