फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Children playing with dangers to take bath, dilapidated bridge is also inviting death

Bihar News: नहाने के लिए खतरों से खेल रहे बच्चे, जर्जर पुल भी दे रहा मौत का न्योता; प्रशासन बना मूकदर्शक

Tue, 10 Jun 2025 05:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चंपारण Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 10 Jun 2025 05:40 PM IST
सार

Bihar: नदी के अंदर कई स्थानों पर छोटे-छोटे पत्थरों के टिले हैं, जिन पर फिसलकर बच्चों के गिरने की घटनाएं आम हो चुकी हैं। प्रतिदिन कई बच्चे चोटिल हो रहे हैं। नदी में तेज बहाव और अनिश्चित गहराई के बावजूद वहां कोई निगरानी व्यवस्था नहीं है। स्थानीय लोग लगातार चेतावनी दे रहे हैं कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो कोई बड़ा हादसा होकर रहेगा।

विज्ञापन
Bihar News: Children playing with dangers to take bath, dilapidated bridge is also inviting death
नहाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनाटाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिवेणी कैनाल के नीचे बहने वाली थेथरी नदी इन दिनों हादसों को न्योता दे रही है। इस नदी में प्रतिदिन मैनाटाड़ प्रखंड के मैनाटाड़, इनरवा, सकरौल, भंगहा, हाजमा टोला, सकरौल सहित नेपाल के जानकी टोला और अवसारी गांवों से सैकड़ों की संख्या में बच्चे और युवक नहाने पहुंचते हैं। लेकिन यह स्थान नहाने के लिहाज से बेहद खतरनाक बन चुका है।

विज्ञापन

नदी जिस पुल के नीचे से गुजरती है, वह अंग्रेजों के जमाने का बना हुआ है और अब पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। पुल की दीवारों में दरारें स्पष्ट रूप से देखी जा सकती हैं, जो किसी भी वक्त बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती हैं। इसके बावजूद भारी वाहनों की आवाजाही इस पुल से लगातार जारी है। हैरानी की बात यह है कि अब तक न तो पुल पर कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है और न ही इसकी मरम्मत की प्रक्रिया शुरू की गई है।

विज्ञापन

बच्चों की सुरक्षा पर संकट
नदी के अंदर कई स्थानों पर छोटे-छोटे पत्थरों के टिले हैं, जिन पर फिसलकर बच्चों के गिरने की घटनाएं आम हो चुकी हैं। प्रतिदिन कई बच्चे चोटिल हो रहे हैं। नदी में तेज बहाव और अनिश्चित गहराई के बावजूद वहां कोई निगरानी व्यवस्था नहीं है। स्थानीय लोग लगातार चेतावनी दे रहे हैं कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो कोई बड़ा हादसा होकर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जताई चिंता
स्थानीय ग्रामीणों मंसूर आलम, झुनमुन प्रसाद, नसीम अख्तर, पूर्व मुखिया अशोक राम, राजन राम, कमलेश तिवारी और कैलाश यादव ने चिंता जताते हुए कहा कि थेथरी नदी में नहाना बेहद खतरनाक है। न तो पुल की मरम्मत की जा रही है, न ही नहाने वालों को रोकने के लिए कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है, और न ही सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।


पढ़ें: सेंट्रल बैंक परिसर में दिनदहाड़े लूट, दवा व्यवसायी के कर्मी से 3.81 लाख रुपये लूटे, एक लुटेरा दबोचा गया

पुलिस प्रशासन अनभिज्ञ
जब इस संबंध में मैनाटाड़ थानाध्यक्ष राणा प्रसाद से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि उन्हें स्थिति की जानकारी नहीं थी। हालांकि उन्होंने आश्वस्त किया कि अब पुलिस की ओर से नदी पर नजर रखी जाएगी और बच्चों को नहाने से रोकने का प्रयास किया जाएगा, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

मोबाइल चोरी की घटना ने बढ़ाई चिंता
मंगलवार को नदी में नहाने के दौरान नेपाल के अवसारी गांव निवासी दो किशोर राकेश कुमार और प्रदीप कुमार के मोबाइल फोन चोरी हो गए। यह घटना दर्शाती है कि यह स्थान न केवल जान के लिए खतरा है, बल्कि लोगों की संपत्ति भी सुरक्षित नहीं है।

जल संसाधन विभाग की प्रतिक्रिया
जल संसाधन विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुजीत कुमार ने बताया कि नहर से गिरने वाला पानी नदी में जा रहा है, जिसमें बच्चे नहा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द इस पानी को गिरना बंद करा दिया जाएगा ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

प्रशासन को चाहिए तुरंत कार्रवाई

यदि थेथरी नदी में नहाने की प्रवृत्ति पर समय रहते रोक नहीं लगाई गई और जर्जर पुल की मरम्मत नहीं की गई, तो भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना टाली नहीं जा सकेगी। प्रशासन को चाहिए कि तत्काल चेतावनी बोर्ड लगाए, पुलिस गश्ती बढ़ाए और जनजागरूकता के माध्यम से लोगों को नदी में नहाने से रोका जाए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed