फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar aarogya parv 2025 health mela patna free treatment vaccination

Bihar: स्वास्थ्य क्रांति की नई पहल! आरोग्य पर्व 2025 का भव्य शुभारंभ, सात हजार से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

Fri, 11 Jul 2025 07:26 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 11 Jul 2025 07:26 PM IST
सार

पटना में आयोजित राज्य स्तरीय स्वास्थ्य मेला "आरोग्य पर्व 2025" का शुभारंभ हुआ। मेले में 7 हजार से अधिक लोगों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य लाभ लिया। एचपीवी टीकाकरण, औषधीय पौधों का वितरण, और आयुष पद्धति से इलाज की सुविधाएं प्रमुख रहीं। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, विधायक व अधिकारी शामिल हुए।
 

विज्ञापन
bihar aarogya parv 2025 health mela patna free treatment vaccination
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय स्वास्थ्य मेला "आरोग्य पर्व 2025" का शुभारंभ शुक्रवार को पटना स्थित ज्ञान भवन और बापू सभागार में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया। दो दिवसीय इस मेले की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने की। मेले का उद्देश्य आम जनता को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देना और नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह संजीदा है। उन्होंने बताया कि राज्य में 96 लाख बच्चियों को एचपीवी वैक्सीन देने का लक्ष्य तय किया गया है। साथ ही 22 नए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। सरकारी अस्पतालों में क्यूआर कोड आधारित दवा ट्रैकिंग प्रणाली शुरू कर दी गई है ताकि मरीजों को दवा की उपलब्धता की जानकारी मिल सके।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार की बदलती स्वास्थ्य व्यवस्था राज्य की तरक्की का संकेत है। उन्होंने स्वास्थ्य मेले को एक सराहनीय प्रयास बताते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अब सीधे जनता तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव हुए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग मिशन मोड में काम कर रहा है और दवाओं की उपलब्धता, आधुनिक अस्पतालों का निर्माण, चिकित्सकों और तकनीकी स्टाफ की नियुक्ति जैसे कई मोर्चों पर सुधार हो रहा है।

ये भी पढ़ें: ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े डकैती से हड़कंप, छह बदमाश दुकान में घुसे, 20 लाख के जेवरात लूटकर भागे


स्वास्थ्य मेले में आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी, एलोपैथी और योग पद्धति से नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था की गई थी। करीब 7,000 लोगों ने ओपीडी में परामर्श लिया और 20 दवा काउंटरों से मुफ्त दवाएं वितरित की गईं। 500 बच्चियों को एचपीवी वैक्सीन दी गई, और 400 से अधिक औषधीय पौधों का वितरण किया गया।

विशेष सुविधाएं:
  • ईसीजी, इकोकारियोग्राफी, नेत्र जांच, दंत चिकित्सा, मानसिक स्वास्थ्य
  • किशोर स्वास्थ्य, स्त्री एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, ममता किट वितरण
  • टेली-मेडिसिन, एआई आधारित हेल्थ डिवाइसेस, डेटा एनालिटिक्स और वेलनेस सेंटर
  • स्वास्थ्य मेला में शाम को मशहूर गजल गायिका कविता सेठ ने अपनी प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

इस अवसर पर कई विधायक और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें दीघा विधायक संजीव चौरसिया, गोरीयाकोठी विधायक देवेशकांत सिंह, कुम्हरार विधायक अरुण सिन्हा, अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक सुहर्ष भगत, स्वास्थ्य सचिव लोकेश सिंह समेत कई गणमान्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed