Bihar News: दिल्ली से घर लौटे शख्स ने आकर लगा ली फांसी, परिजन देखकर हुए बेसुध; मचा कोहराम
Bihar News: बताया जा रहा है कि परिजन जब दरवाजा तोड़कर अंदर गए, तो दंग रह गए। दुर्गेश पंखे से लटक रहे थे। घटना की सूचना गड़हनी थाना को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में कराया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के नहसी गांव में बुधवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक नहसी गांव निवासी सत्येंद्र राम के 21 वर्षीय पुत्र दुर्गेश राम थे। दुर्गेश दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे और पिछले छह महीने से वहीं रह रहे थे। बताया गया है कि वह बुधवार की सुबह ही घर लौटे थे।
दोपहर के समय परिवार के लोग मवेशी देखने बाहर गए हुए थे। घर में केवल उनकी छोटी बहन खुशबू मौजूद थी। दुर्गेश ने बहन से कहा कि वह बाहर बैठ जाए, जबकि वह कमरे में सोने चले गए। कुछ देर बाद जब खुशबू ने दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने पिता को सूचना दी।
पढे़ं: कार्यकर्ता सम्मेलन में जमकर मारपीट, जेडीयू नेताओं के समर्थक आपस में भिड़े; फेंकी गईं कुर्सियां
परिजन जब दरवाजा तोड़कर अंदर गए, तो दंग रह गए। दुर्गेश पंखे से लटक रहे थे। घटना की सूचना गड़हनी थाना को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में कराया गया।
दुर्गेश के पिता ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि उनका बेटा किस कारण तनाव में था, क्योंकि उसने कभी कोई बात साझा नहीं की। दुर्गेश अपने तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़े थे। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।