फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bhojpur Vishal Prashant says We are not MLAs who sit on dharna, we will uproot throw out those who dont listen

Bihar : 'जो हमारी बात नहीं सुनेगा, उठाकर फेंक देंगे'- सभा में ऐसी धमकी देने वाले विधायक विशाल प्रशांत कौन हैं?

Fri, 17 Jan 2025 02:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 17 Jan 2025 02:33 PM IST
सार

Bhojpur News: अधिकारियों को खुली धमकी देने वाले एक विधायक का वीडियो वायरल है। विपक्ष नहीं, यह बिहार में सत्ताधारी भाजपा विधायक का वीडियो है। यह विधायक नए-नए बने हैं। पहचान पुरानी है। बाहुबली पूर्व विधायक पिता सुनील पांडेय के बेटे हैं विशाल प्रशांत।

विज्ञापन
Bhojpur Vishal Prashant says We are not MLAs who sit on dharna, we will uproot throw out those who dont listen
तरारी विधायक विशाल प्रशांत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के तरारी विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक विशाल प्रशांत का एक धमकी भरा बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक जनसभा को संबोधित करते हुए अधिकारियों को चेतावनी देते दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम धरना-प्रदर्शन करने वाले विधायक नहीं हैं। जो हमारी बात नहीं सुनेगा, उसे उठाकर फेंक देंगे। यह बयान उस समय दिया गया जब विधायक जन समस्या निवारण केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम में जनता को संबोधित कर रहे थे। वायरल वीडियो ने बिहार की सियासत में गर्माहट पैदा कर दी है।

विज्ञापन

 
जन समस्या निवारण केंद्र का उद्घाटन
तरारी विधानसभा में जन समस्या निवारण केंद्र का उद्घाटन जनता की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से किया गया। इस केंद्र पर आम जनता अपनी शिकायतें सीधे विधायक तक पहुंचा सकती है, जहां समाधान का प्रयास विधायक स्तर पर किया जाएगा। कार्यक्रम में विधायक विशाल प्रशांत ने अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यहां कोई ऐसा अधिकारी नहीं है जो हमारी बात को अनसुना करे। अगर ऐसा हुआ तो हम उसे उठाकर फेंक देंगे। यह बयान न केवल सभा में मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे राज्य में राजनीतिक बहस छेड़ दी है।
विज्ञापन

 
सोशल मीडिया पर आईं ऐसी प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर इस बयान ने बवाल मचा दिया है। कई यूजर्स विधायक के इस आक्रामक रवैये की आलोचना कर रहे हैं, तो कुछ लोग इसे उनके ‘सख्त नेतृत्व’ का उदाहरण मान रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह तरीका सही नहीं है, लोकतंत्र में ऐसी धमकी देना जायज नहीं। वहीं, दूसरे यूजर्स ने कहा कि कम से कम विधायक अपने क्षेत्र के लिए संजीदा हैं और अधिकारियों को लापरवाही नहीं करने देंगे। वहीं, राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह बयान बिहार की राजनीति में नए विवादों को जन्म देगा। यह बयान ऐसे समय में आया है, जब राज्य में प्रशासन और जनता के बीच विश्वास बहाली की जरूरत महसूस की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तरारी विधायक और उनकी राजनीतिक पृष्ठभूमि
विशाल प्रशांत भोजपुर जिले के बाहुबली नेता और पूर्व विधायक सुनील पांडे के बेटे हैं। उन्होंने नवंबर 2024 में तरारी विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी के टिकट पर जीत हासिल की थी। विधायक बनने के बाद विशाल प्रशांत का यह बयान उनके तेज-तर्रार और आक्रामक नेतृत्व शैली को दर्शाता है। हालांकि यह स्पष्ट है कि इस बयान ने उनके समर्थकों और आलोचकों के बीच एक स्पष्ट रेखा खींच दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed