{"_id":"6a0efb434d20b04e1a077838","slug":"bakhtiyarpur-nawada-four-lane-bihar-bridge-news-bridge-crack-news-bihar-patna-news-c-1-1-noi1474-4306560-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Bridge News: बिहार में अब नए-नए इस रास्ते पर आवाजाही बंद; क्रैक के डर से कहां किया गया ऐसा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Bridge News: बिहार में अब नए-नए इस रास्ते पर आवाजाही बंद; क्रैक के डर से कहां किया गया ऐसा?
Thu, 21 May 2026 06:41 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 06:41 PM IST
सार
Patna: पटना जिले के बख्तियारपुर-नवादा-रजौली फोरलेन सड़क में एक साल के भीतर बड़ी दरारें आ गई हैं। पुल के पिलर संख्या 150 का बैरियर भी क्षतिग्रस्त हो गया है। सुरक्षा कारणों से सड़क को टू लेन कर दिया गया है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
फोरलेन डैमेज
विस्तार
पटना जिले अंतर्गत बख्तियारपुर-नवादा-रजौली फोरलेन सड़क का लगभग एक साल पहले गाबर कंपनी द्वारा निर्माण कराया गया था। अब इस फोरलेन सड़क में कई जगह मोटी-मोटी दरारें आ गई हैं। वहीं पुल के पिलर संख्या 150 का बैरियर भी क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुरक्षा को देखते हुए सड़क को फिलहाल फोरलेन से टू लेन कर दिया गया है। इसके कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और लोगों को ज्यादा समय लग रहा है।
विज्ञापन
सड़क में दरारों से बढ़ी चिंता
फोरलेन सड़क में आई बड़ी दरारों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क बने अभी एक साल ही हुआ है और इसकी हालत खराब हो गई है। लोगों ने निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुल का बैरियर भी हुआ क्षतिग्रस्त
सड़क के साथ-साथ पुल के पिलर संख्या 150 का बैरियर भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सड़क को टू लेन कर दिया है ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
विज्ञापन
वाहन चालकों को हो रही परेशानी
फोरलेन को टू लेन किए जाने से वाहनों की लंबी कतार लग रही है। चालकों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है और यात्रा में पहले से अधिक समय लग रहा है। खासकर भारी वाहनों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
दो महीने तक रहेगा टू लेन व्यवस्था
पेटी कॉन्ट्रैक्ट संवेदक के एक कर्मी ने बताया कि सड़क और पुल की मरम्मत में करीब दो महीने का समय लग सकता है। तब तक सड़क टू लेन ही रहेगी। ऐसे में आने वाले दिनों में भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
ये भी पढ़ें: देवघर यात्रा पर निकले युवक जिंदगी और मौत से जूझ रहे, NH-27 पर बड़ा हादसा
निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार सड़क निर्माण में करोड़ों रुपये खर्च करती है, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं हो रहा है। लोगों ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।