फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bajaj life job camp 2026 bhojpur district employment office recruitment

Bihar News: नए साल में रोजगार का सुनहरा मौका, आरा में बजाज लाइफ का जॉब कैंप, युवाओं को मिलेगी नौकरी

Thu, 01 Jan 2026 02:48 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 01 Jan 2026 02:48 PM IST
सार

भोजपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए नए साल 2026 की शुरुआत में बजाज लाइफ रोजगार का बड़ा अवसर लेकर आ रही है। 03 जनवरी 2026 को आरा जिला नियोजन कार्यालय में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
bajaj life job camp 2026 bhojpur district employment office recruitment
नए साल में रोजगार का सुनहरा मौका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही भोजपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। बजाज लाइफ की ओर से आरा जिला नियोजन कार्यालय में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह जॉब कैंप 03 जनवरी 2026, शनिवार को आयोजित होगा, जिसमें युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी पाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


इस जॉब कैंप का आयोजन बजाज लाइफ, आरा भोजपुर द्वारा किया जा रहा है। इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न पदों के लिए किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर जिला नियोजन कार्यालय, आरा में उपस्थित हों, ताकि चयन प्रक्रिया में भाग ले सकें।
विज्ञापन


बजाज लाइफ की ओर से कुल कई पदों पर बहाली की जाएगी। इनमें बीमा सेविका के 15 पद, सहायक के 20 पद, कॉनस्टेंट के 12 पद और इंटर्नशिप के 20 पद शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 15 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। जिला नियोजन कार्यालय ने बताया कि नए साल में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे जिले के युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा। कार्यालय की ओर से अधिक से अधिक अभ्यर्थियों से इस जॉब कैंप में शामिल होकर नए साल की शुरुआत रोजगार के साथ करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed