फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Atipichhda Arakshan Bachao Sangharsh Morcha starts Samastipur-Patna Padyatra; Ramnath Thakur gave green signal

Bihar: अतिपिछड़ा आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा ने शुरू की समस्तीपुर-पटना पदयात्रा; रामनाथ ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी

Mon, 02 Oct 2023 06:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 02 Oct 2023 06:26 PM IST
सार

Bihar News: राजद के विधान पार्षद प्रो. रामबली सिंह चंद्रवंशी ने बताया कि नीतीश सरकार ने मूल अतिपिछड़ा श्रेणी में साधन संपन्न जातियों को शामिल किया है। यह अतिपिछड़ों के अधिकारों की हकमारी है। इसके खिलाफ पूरे बिहार में अतिपिछड़ों को एकजुट कर सरकार के निर्णय का विरोध किया जाएगा।

विज्ञापन
Atipichhda Arakshan Bachao Sangharsh Morcha starts Samastipur-Patna Padyatra; Ramnath Thakur gave green signal
पदयात्रा के दौरान अतिपिछड़ा आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अतिपिछड़ा आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले बिहार की 110 जातियों के सदस्यों ने सोमवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर के पैतृगांव कर्पूरीग्राम (पितौझिया) से आरक्षण बचाओ समस्तीपुर-पटना पदयात्रा की शुरूआत की। पदयात्रा को राज्यसभा सांसद और कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा का नेतृत्व मोर्चा के संयोजक और राजद के एमएलसी डॉ. रामबली सिंह कर रहे हैं। इससे पूर्व कपूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया।

विज्ञापन


इस मौके पर राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर ने कहा कि यह पदयात्रा अतिपिछड़ों को मान सम्मान दिलाने में कामयाब रहे। पदयात्रा अपने उद्देश्य को पूरा कर सके। पदयात्रा के दौरान लोग अपने-अपने हाथों में तिरंगा लेकर संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर और दशरथ मांझी अमर रहें के नारे लगा रहे थे। लोगों ने कहा कि अब बहुत हुआ, अतिपिछड़ों की हकमारी नहीं चलेगी। अब इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


सात अक्टूबर को पटना पहुंचेगी पदयात्रा
मोर्चा के संयोजक और राजद के विधान पार्षद प्रो. रामबली सिंह चंद्रवंशी ने बताया कि नीतीश सरकार ने मूल अतिपिछड़ा श्रेणी में साधन संपन्न जातियों को शामिल किया है। यह अतिपिछड़ों के अधिकारों की हकमारी है। इसके खिलाफ पूरे बिहार में अतिपिछड़ों को एकजुट कर सरकार के निर्णय का विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण मूल अतिपिछड़ा समाज शैक्षणिक, राजनैतिक और आर्थिक विकास से वंचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामबली सिंह ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ में नीतीश सरकार ने बिहार के मूल अतिपिछड़ा श्रेणी में साधन संपन्न तेली, तमोली और दांगी जाति को शामिल किया है। इससे मूल अतिपिछड़ा वर्ग की 110 जातियों के आरक्षण के अधिकारों में हकमारी हुई है।

पटना के मिलर हाई स्कूल में होगी विशाल संग्राम सभा
यह पदयात्रा समस्तीपुर के ताजपुर, कोठिया और वैशाली के विभिन्न स्थानों से गुजरने के बाद सात अक्टूबर को पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में पहुंचेगी। जहां विशाल संग्राम सभा का आयोजन होगा। मोर्चा के संयोजक ने बताया कि पांच सूत्री मांगों में पूर्व मुख्यमंत्री जननायक दिवंगत कर्पूरी ठाकुर, स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल क्यूम अंसारी और दशरथ मांझी को मरणोपरांत भारत रत्न की उपाधि देने और रोहणी आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग भी शामिल है।


पदयात्रा में राष्ट्रीय मोमिन कान्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुमायूं अंसारी, बिहार अतिपिछड़ा आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य हिसामुद्दीन अंसारी, मानसचंद्र सेतु, समस्तीपुर के जिला संयोजक बनारसी ठाकुर, आदर्श कुमार निषाद, प्रमोद कुमार पंडित, पर्व जिला पार्षद प्रभुनारायण राय, कृष्ण बालक प्रमोद साह आदि शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed