फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Asian Women's Hockey Champions Trophy 2024 India's first international hockey match against Malaysia in Rajgir

एशियाई महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024: बिहार में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी का आगाज, भारत का पहला मुकाबला मलेशिया से

Sun, 10 Nov 2024 02:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 10 Nov 2024 02:21 PM IST
सार

Asian Women's Hockey Champions Trophy 2024: बिहार के राजगीर में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी हो रही है। भारतीय टीम के कोच हरेंद्र सिंह और कप्तान सलिमा टेटे ने जीत की उम्मीद जताई है।
 

विज्ञापन
Asian Women's Hockey Champions Trophy 2024 India's first international hockey match against Malaysia in Rajgir
भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलिमा टेटे और कोच हरेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के ऐतिहासिक शहर राजगीर में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जहां एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप की भव्य शुरुआत 11 नवंबर से होने जा रही है। भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह और टीम की कप्तान सलिमा टेटे ने राजगीर खेल अकादमी में आयोजित एक प्रेस वार्ता में टूर्नामेंट की तैयारियों की जानकारी दी।

विज्ञापन

 
राजगीर में अंतर्राष्ट्रीय खेल का ऐतिहासिक आयोजन
कोच हरेंद्र सिंह ने कहा कि यह बिहार के लिए एक ऐतिहासिक पल है और उन्होंने राज्य सरकार की विश्वस्तरीय तैयारियों की तारीफ की। उन्होंने बताया कि राजगीर का खेल परिसर अब दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खेल केंद्रों में शुमार हो गया है। टूर्नामेंट के अंतिम मैच को फ्लडलाइट्स के तहत आयोजित करने की भी योजना है, जिससे दर्शकों को रोमांचक अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन

 
कप्तान सलिमा टेटे की प्रेरणादायक यात्रा
भारतीय टीम की कप्तान सलिमा टेटे ने अपनी भावनाएं साझा करते हुए बताया कि झारखंड के सिमडेगा से राजगीर तक का मेरा सफर अद्भुत है। एक छोटे से गांव की बेटी के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तानी तक का सफर तय करना देश के हर युवा खिलाड़ी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय टीम ने इस प्रतियोगिता के लिए पूरी मेहनत की है। उन्हें विश्वास है कि यह टूर्नामेंट भारत के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भारत का पहला मुकाबला मलेशिया के साथ
एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप में भारतीय टीम का पहला मुकाबला मलेशिया से होगा। कोच हरेंद्र सिंह ने टीम की तैयारी पर पूरा भरोसा जताया। उन्होंने बताया कि हर खिलाड़ी ने इस टूर्नामेंट के लिए कड़ी मेहनत की है। कप्तान सलिमा टेटे ने कहा कि टीम की हर तैयारी को बारीकी से परखा गया है और टीम पूरी तरह से अपना शत-प्रतिशत देने के लिए प्रतिबद्ध है।

 
एशियाई चैंपियनशिप ट्रॉफी जीतने का संकल्प
भारतीय महिला हॉकी टीम का इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में एकमात्र लक्ष्य है एशियाई चैंपियनशिप ट्रॉफी जीतना। इस आयोजन से न केवल बिहार के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ेगा बल्कि भारतीय महिला हॉकी को भी नया प्रोत्साहन मिलेगा। कप्तान सलिमा टेटे के नेतृत्व में टीम इंडिया का लक्ष्य देश का नाम रोशन करना है और टीम इसके लिए पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed