फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Asia Hockey Cup 2025: South Korea team will enter to maintain dominance in Asian Hockey

Asia Hockey Cup 2025: एशियाई हॉकी में वर्चस्व कायम रखने उतरेगी दक्षिण कोरिया की टीम, ये बनाई है रणनीति

Wed, 27 Aug 2025 04:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 27 Aug 2025 04:18 PM IST
सार

Bihar: एशिया कप 2025 के लिए दक्षिण कोरिया की टीम अनुभव और नई ऊर्जा का संतुलन लेकर उतरी है। कप्तान ली नाम योंग मिडफील्ड से खेल को नियंत्रित करते हैं और अपनी रणनीतिक दृष्टि तथा नेतृत्व से टीम को दिशा देते हैं।

विज्ञापन
Asia Hockey Cup 2025: South Korea team will enter to maintain dominance in Asian Hockey
योगेश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एशिया कप का इतिहास जब-जब लिखा जाएगा, दक्षिण कोरिया का नाम उसमें सुनहरे अक्षरों में दर्ज रहेगा। अनुशासन, तेज खेल और अटूट रणनीति के सहारे यह टीम लंबे समय से एशियाई हॉकी पर राज करती रही है। अब एक बार फिर वह 29 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक बिहार के रजगीर में होने वाले एशिया कप में खिताब की रक्षा करने, छठा ताज जीतने और 2026 विश्व कप का टिकट पक्का करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

विज्ञापन

दक्षिण कोरिया ने 1980 के दशक से ही एशियाई हॉकी में अपनी मजबूत पहचान बनाई। 1988 सियोल ओलंपिक में रजत पदक और 2000 सिडनी ओलंपिक में चौथे स्थान तक पहुँचना इसके सुनहरे पड़ाव रहे। एशिया कप में कोरिया अब तक पाच बार (1994, 1999, 2009, 2013 और 2022) चैंपियन रह चुका है, जिसने इसे टूर्नामेंट का सबसे सफल देश बना दिया है। तेज रफ्तार, सामरिक अनुशासन और मजबूत रक्षा इसकी पहचान है, जिसने इसे एशियाई हॉकी का पावरहाउस बना दिया है।

विज्ञापन

एशिया कप 2025 के लिए दक्षिण कोरिया की टीम अनुभव और नई ऊर्जा का संतुलन लेकर उतरी है। कप्तान ली नाम योंग मिडफील्ड से खेल को नियंत्रित करते हैं और अपनी रणनीतिक दृष्टि तथा नेतृत्व से टीम को दिशा देते हैं। फॉरवर्ड जांग जोंगह्युन गोल करने की क्षमता और फुर्तीले आक्रमण के लिए मशहूर हैं। डिफेंस में किम जंग हू अपनी पेनल्टी कॉर्नर ड्रैग फ्लिक से विपक्षी गोलकीपरों के लिए चुनौती पेश करते हैं, जबकि गोलकीपर हॉन्ग डू प्यो अपने अनुभव से गोलपोस्ट की रक्षा करते हैं। टीम में यांग जी हुन और किम ह्यून संग जैसे युवा खिलाड़ियों की मौजूदगी उसे नई ऊर्जा देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं;  हॉकी के जादूगर के बर्थडे पर होगा एशिया कप का शुभारंभ, ऐसे मुफ्त में बुक करें अपना टिकट

कोच की मुख्य भूमिका
टीम के मुख्य कोच शिन सियोक जिन 2022 से कोरिया को नई ऊँचाइयों तक पहुँचा रहे हैं। उनकी रणनीति तेज आक्रमण, अनुशासित रक्षा और पेनल्टी कॉर्नर में सटीकता पर आधारित है। इन्हीं की कोचिंग का नतीजा था कि 2022 जकार्ता एशिया कप में कोरिया ने मलेशिया को 2-1 से हराकर खिताब जीता।

कोरिया का खेल अनुशासित रक्षा और तेज काउंटर अटैक का अनूठा मिश्रण है। फॉरवर्ड लाइन अपनी गति और सटीक शॉट्स से विपक्षी रक्षा को भेद देती है। मिडफील्डर ली नाम योंग रक्षा से आक्रमण तक का सुचारू बदलाव सुनिश्चित करते हैं। टीम की जोनल मार्किंग और पास इंटरसेप्ट करने की रणनीति विपक्षियों को दबाव में डालती है, जिसके बाद तेज काउंटर अटैक उसे बढ़त दिलाते हैं। पेनल्टी कॉर्नर में किम जंग हू की ड्रैग फ्लिक कोरिया का सबसे बड़ा हथियार है। इसके अलावा आक्रामक हाई प्रेस की रणनीति विपक्षी हाफ में जल्दी कब्जा दिलाती है, जिससे कोरिया का खेल और अधिक प्रभावी और गतिशील बनता है।



एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में चौथे स्थान पर
हाल के वर्षों में दक्षिण कोरिया ने एशियाई और वैश्विक मंच पर संतुलित प्रदर्शन किया है। 2021 टोक्यो ओलंपिक में यह टीम क्वालीफाई नहीं कर सकी, लेकिन 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में नौवाँ स्थान पाया। 2023 विश्व कप में टीम 12वें स्थान पर रही और उसी वर्ष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में चौथे स्थान पर रही। 2023 हांगझोउ एशियाई खेलों में कोरिया ने रजत पदक हासिल किया, हालांकि फाइनल में भारत से 1-5 से हार मिली। 2024 की एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में मलेशिया के खिलाफ उसका मैच 3-3 के रोमांचक ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

ध्यान राजगीर में छठे खिताब पर
वर्तमान में दक्षिण कोरिया की एफआईएच रैंकिंग 13 है। पांच खिताब जीतने के बाद अब उसका ध्यान राजगीर में छठे खिताब पर है। यह टूर्नामेंट उसके लिए न केवल गौरव का अवसर है बल्कि 2026 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने का भी निर्णायक पड़ाव है। पूल-बी में उसका सामना मलेशिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे से होगा। भारत और मलेशिया जैसी मजबूत टीमों के सामने चुनौती आसान नहीं होगी, लेकिन कोच शिन सियोक जिन की रणनीति और कप्तान ली नाम योंग के नेतृत्व में दक्षिण कोरिया अपनी तेज और अनुशासित हॉकी से एक बार फिर एशियाई वर्चस्व कायम करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed