फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   asha workers staged protest at cs office demanding payment of honorarium, health department, rohtas bihar news

Bihar News: सासाराम में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, मानदेय भुगतान को लेकर सीएस कार्यालय का घेराव

Thu, 12 Feb 2026 06:38 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 12 Feb 2026 06:38 PM IST
सार

सदर अस्पताल स्थित सीएस कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन कर रही आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।

विज्ञापन
asha workers staged protest at cs office demanding payment of honorarium, health department, rohtas bihar news
सीएस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करतीं आशा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले के सदर अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन (सीएस) कार्यालय का गुरुवार को जिला आशा कार्यकर्ता महासंघ के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं ने घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। आशा कार्यकर्ता लंबे समय से लंबित मानदेय भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर आक्रोशित दिखीं।

विज्ञापन

जमकर हुई नारेबाजी
सदर अस्पताल स्थित सीएस कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में जुटी आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने सरकार पर भेदभावपूर्ण और उपेक्षित रवैया अपनाने का आरोप लगाया। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ भी नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने मानदेय वृद्धि और अन्य सुविधाओं को लेकर कई घोषणाएं की थीं, लेकिन अब तक उन्हें लागू नहीं किया गया है।

विज्ञापन


पढ़ें: मुजफ्फरपुर में इंटर परीक्षा के बाद बवाल, छात्र को गोदाम से खींचकर पीटा; पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन

मानदेय भुगतान सहित कई मांगें
आशा कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा घोषित मानदेय की राशि का अविलंब भुगतान करने, बकाया राशि जल्द जारी करने, भुगतान में कथित कमीशनखोरी पर रोक लगाने तथा न्यूनतम मजदूरी अधिनियम को पुनः लागू करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान रितु देवी, इंदु देवी, देवंती कुंवर, निर्मला देवी, सुशीला देवी, रीना देवी, प्रभावती देवी, कांति देवी, सविता देवी, प्रेमा देवी, उषा कुमारी, प्रमिला देवी, गिरिजा देवी, गीता देवी, तेतरी देवी, जीरमनी देवी, साधना देवी, अंजू देवी, सरोज देवी और रेखा देवी सहित बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed