फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   ara sasaram passenger train tractor collision railway crossing accident 500 meters dragged

Bihar:रेलवे क्रॉसिंग पर मौत से सामना, आरा–सासाराम पैसेंजर ट्रेन ट्रैक्टर से टकराई, 500 मीटर तक घिसटता रहा वाहन

Tue, 23 Dec 2025 03:19 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आरा Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 23 Dec 2025 03:19 PM IST
सार

आरा से सासाराम जा रही पैसेंजर ट्रेन संख्या 63369 मंगलवार को एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गई। रेलवे क्रॉसिंग के पास लापरवाही से ट्रैक पार कर रहे ट्रैक्टर से ट्रेन की जोरदार टक्कर हो गई।

विज्ञापन
ara sasaram passenger train tractor collision railway crossing accident 500 meters dragged
आरा–सासाराम पैसेंजर ट्रेन बड़े हादसे से बची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरा से सासाराम जा रही पैसेंजर ट्रेन संख्या 63369 मंगलवार को एक बड़े रेल हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। यह घटना उस समय हुई, जब ट्रेन एक रेलवे क्रॉसिंग के पास लापरवाही से ट्रैक पार कर रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर ट्रेन के इंजन में फंस गया और करीब 500 मीटर तक घसीटता चला गया।

विज्ञापन

गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन टक्कर के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। तेज आवाज के साथ हुए हादसे से यात्री सहम गए और ट्रेन के अंदर चीख-पुकार शुरू हो गई। कई यात्री अपनी सीट छोड़कर सुरक्षित स्थान की तलाश में इधर-उधर भागने लगे।

विज्ञापन

 

पढ़ें: धान कटनी के दौरान करंट से दो भाइयों समेत तीन की मौत, गांव में मचा कोहराम    

विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, पैसेंजर ट्रेन आरा से चलकर सासाराम की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही बरतते हुए रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश की, तभी तेज रफ्तार ट्रेन उससे जा टकराई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इंजन में फंसे ट्रैक्टर को हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, जिसके चलते इस रेलखंड पर कुछ समय के लिए रेल परिचालन बाधित रहा। बाद में ट्रैक्टर को हटाकर ट्रैक को दुरुस्त किया गया, जिसके बाद रेल सेवा बहाल हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed