फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   ara-sasaram-highway-auto-accident-one-dead-seven-injured

बिहार सड़क हादसा: आरा-सासाराम हाईवे पर भीषण टक्कर, ऑटो सवार बुजुर्ग की मौत; सात घायल

Sat, 12 Sep 2026 07:39 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला भोजपुर Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 12 Sep 2026 07:39 PM IST
सार

आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार फोर व्हीलर ने सवारियों से भरे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 65 वर्षीय किसान की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन
ara-sasaram-highway-auto-accident-one-dead-seven-injured
ऑटो को टक्कर मारकर वाहन छोड़ भागा चालक, बुजुर्ग की मौत; सात घायल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर से लगे आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर चरपोखरी थाना क्षेत्र के नगरी गांव के समीप शनिवार की दोपहर तेज रफ्तार फोर व्हीलर वाहन ने सवारियों से भरे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो पर सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि ऑटो में बैठे सात लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

मृतक की पहचान पीरो थाना क्षेत्र के सारोपुर गांव निवासी स्व. रामनिवास सिंह के 65 वर्षीय पुत्र राजमोहर सिंह के रूप में हुई है। वह पेशे से किसान थे। हादसे के बाद गंभीर रूप से जख्मी राजमोहर सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

वहीं, हादसे में ऑटो सवार रंजू देवी, वीरेंद्र कुमार, शमशेर आलम, अंजली कुमारी, बेबी कुमारी, छोटकी देवी और पायल कुमारी जख्मी हो गईं। इनमें चरपोखरी थाना क्षेत्र के नगरी गांव निवासी रंजू देवी, दुबेडीहरा गांव निवासी वीरेंद्र कुमार, कथराई गांव निवासी शमशेर आलम, मुकुंदपुर गांव निवासी अंजली कुमारी व बेबी कुमारी, जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरदिया गांव निवासी छोटकी देवी तथा उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव निवासी पायल कुमारी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पूर्णिया में अवैध लॉटरी के बड़े नेटवर्क का खुलासा: बड़ी खेप लेकर पहुंची थी बस, खलासी समेत दो तस्कर गिरफ्तार

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें चार घायलों का इलाज सदर अस्पताल, आरा में कराया जा रहा है, जबकि तीन घायलों का इलाज चरपोखरी पीएचसी में चल रहा है।

इधर, घटना के बाद फोर व्हीलर का चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। हादसे के कारण स्टेट हाईवे पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed