Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Admissions open for 39 residential schools for girls in Bihar; apply for 1,604 available seats by November 29.

काम की खबर: बिहार के 39 कन्या आवासीय स्कूलों में दाखिला शुरू, 1604 सीटों पर 29 नवंबर तक करें आवेदन

Sat, 21 Nov 2026 06:40 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 21 Nov 2026 06:40 AM IST
सार

बिहार के 39 अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय विद्यालयों में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह से नौ तक 1604 सीटों पर दाखिला शुरू हो गया है। छात्राएं 29 नवंबर तक निशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। चयन प्रवेश परीक्षा से होगा।

 

विज्ञापन
Admissions open for 39 residential schools for girls in Bihar; apply for 1,604 available seats by November 29.
आवासीय स्कूलों - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित 39 अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस-2 उच्च विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य सरकार इन विद्यालयों में कक्षा छह से नौ तक रिक्त 1604 सीटों पर योग्य छात्राओं को प्रवेश का अवसर दे रही है। इन आवासीय विद्यालयों का मुख्य उद्देश्य पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग की छात्राओं को निशुल्क और बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराना है। इच्छुक अभ्यर्थी 29 नवंबर  तक विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शिक्षा विभाग ने सभी पात्र छात्राओं और उनके अभिभावकों से अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय से आवेदन पूरा करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन

इस दाखिला अभियान के तहत विभिन्न कक्षाओं की रिक्त सीटों पर नामांकन लिया जाएगा। कुल 1604 सीटों में से कक्षा छह में सबसे अधिक 1560 सीटें रिक्त हैं। इसके अलावा कक्षा सात में 16 सीटें, कक्षा आठ में 12 सीटें तथा कक्षा नौ में 16 सीटों पर छात्राओं का चयन होगा। दाखिले के लिए छात्रा के माता-पिता या अभिभावक की वार्षिक आय तीन लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन पत्र भरने, प्रवेश परीक्षा में शामिल होने और विद्यालय में नामांकन के लिए छात्राओं से कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा।

विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा तथा मेधा सूची की तिथियां

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं का चयन 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ प्रवेश परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस प्रवेश परीक्षा में पांच विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान शामिल हैं। प्रत्येक विषय से 20-20 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। विभाग 17 जनवरी, 2027 को इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन करेगा। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 11 जनवरी को जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद 5 फरवरी को प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित होगा, जबकि अभ्यर्थियों की मेधा सूची 12 फरवरी को जारी कर दी जाएगी। चयनित छात्राओं का नामांकन 15 से 27 फरवरी , 2027 तक किया जाएगा। नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं 1 अप्रैल, 2027 से विधिवत शुरू हो जाएंगी।

ऑनलाइन आवेदन तथा आवश्यक प्रमाण पत्र

दाखिला लेने की इच्छुक छात्राएं विभागीय पोर्टल bcebcbonline.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकती हैं। आवेदन फॉर्म भरते समय अंचल कार्यालय से निर्गत जाति प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र और आवासीय प्रमाण-पत्र अपलोड करना अनिवार्य है। इसके साथ ही छात्राओं को अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर भी पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। जन्मतिथि के प्रामाणिक साक्ष्य के रूप में शैक्षणिक प्रमाण-पत्र या विद्यालय परित्याग प्रमाण-पत्र (एसएलसी) में दर्ज जन्मतिथि को ही मान्यता दी जाएगी। अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में सभी जानकारियां सही-सही भरने का निर्देश दिया गया है ताकि सत्यापन के समय किसी प्रकार की समस्या न हो।

तकनीकी सहायता तथा विभागीय संपर्क सूत्र

जिलेवार रिक्त सीटों का पूरा ब्योरा, पात्रता मानदंड और नामांकन से जुड़े दिशा-निर्देश विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। यदि ऑनलाइन आवेदन करते समय अभ्यर्थियों या अभिभावकों को कोई तकनीकी परेशानी आती है, तो वे सहायता के लिए एनआईसी प्रतिनिधियों से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर 938627990 और 7903724451 जारी किए गए हैं। इसके अलावा खगड़िया स्थित विद्यालय के नोडल अधिकारी के मोबाइल नंबर 9798030905 पर भी फोन करके प्रवेश प्रक्रिया और सीटों से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed