Bihar News: अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित, दिए गए ये दिशा-निर्देश
Bihar News: बैठक में कई महत्वपूर्ण मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में ओपीडी और आईपीडी सुविधाएं जल्द शुरू करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य के चिकित्सा महाविद्यालयों और अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक समीक्षा बैठक 5 फरवरी 2025 को पटना में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य विभाग के सचिव मनोज कुमार सिंह ने की।
बैठक में सभी चिकित्सा महाविद्यालयों और अस्पतालों के अधीक्षकों को स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को बेहतर इलाज देने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। पावापुरी मेडिकल कॉलेज में एमआरआई मशीन लगाने के काम को जल्दी पूरा करने के लिए बीएमएसआईसीएल को आदेश दिए गए।
सचिव ने यह भी कहा कि मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में बायोमैट्रिक अटेंडेंस 100% सुनिश्चित किया जाए और आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों को प्राथमिकता दी जाए। इसके अलावा, मेडिकल कॉलेजों में हिंदी में MBBS की पढ़ाई की सुविधा देने के लिए पुस्तकालयों में हिंदी पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने को कहा गया।
मरीजों के रजिस्ट्रेशन को बेहतर बनाने के लिए आभा आईडी का इस्तेमाल बढ़ाने पर जोर दिया गया। सचिव ने यह भी कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण भोजन देने के लिए दीदी की रसोई की प्रभावी निगरानी की जाए।