फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A cycling expedition, carrying the message that 'Nature itself is the Divine,' has arrived in

बिहार: ‘प्रकृति ही प्रभु है’ का संदेश लेकर निकली साइकिल यात्रा बक्सर पहुंची, 58 दिनों में 7 राज्यों का सफर

Thu, 22 Oct 2026 05:05 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 22 Oct 2026 05:05 PM IST
सार

‘प्रकृति ही प्रभु है’ का संदेश लेकर नेपाल के जनकपुर धाम से निकली साइकिल यात्रा गुरुवार को बिहार के बक्सर पहुंची। पर्यावरणविद् डॉ. अनिल प्रकाश जोशी के नेतृत्व में निकली यह यात्रा 58 दिनों में सात राज्यों से गुजरते हुए उत्तराखंड के देहरादून पहुंचेगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
A cycling expedition, carrying the message that 'Nature itself is the Divine,' has arrived in
पर्यावरणविद् डॉ. अनिल प्रकाश जोशी।

विस्तार

प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से नेपाल के जनकपुर धाम से निकली साइकिल यात्रा गुरुवार को बक्सर पहुंची। ‘प्रकृति ही प्रभु है’ का संदेश लेकर निकली यह यात्रा 58 दिनों में सात राज्यों से गुजरते हुए उत्तराखंड के देहरादून पहुंचेगी। 22 अक्तूबर को यात्रा बक्सर से बलिया के लिए रवाना होगी।

विज्ञापन

यात्रा लेकर बक्सर पहुंचे पर्यावरणविद् डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को प्रकृति से जोड़ना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी सोच में बदलाव लाना है। उन्होंने कहा कि प्रकृति और प्रभु के बीच कोई अंतर नहीं है। प्रकृति ही हमारे जीवन का आधार है और हमारा अस्तित्व पूरी तरह इसी पर निर्भर है। ऐसे में प्रभु के प्रति जिस तरह श्रद्धा और सम्मान का भाव रखते हैं, उसी तरह प्रकृति के प्रति भी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी होनी चाहिए।

विज्ञापन

डॉ. जोशी ने कहा कि आज गांवों से लेकर शहरों और देश के विभिन्न हिस्सों में प्रकृति की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए लोगों को नए सिरे से प्रकृति के महत्व को समझना होगा। केवल पर्यावरण संरक्षण की बातें करने से बदलाव नहीं आएगा, बल्कि इसके लिए व्यवहार और जीवनशैली में भी परिवर्तन लाना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: आठ सीटों पर एमएलसी चुनाव में कहां, कौन चर्चा में? किन दिग्गजों की प्रतिष्ठा मतपेटी में कल होगी बंद

उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान सात राज्यों में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लोगों और विभिन्न समूहों के साथ संवाद किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी इस विषय पर बातचीत हुई है।

डॉ. अनिल प्रकाश जोशी लंबे समय से प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। जनकपुर धाम से देहरादून तक की यह साइकिल यात्रा पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और प्रकृति को जीवन का अभिन्न हिस्सा मानने का संदेश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed