{"_id":"61d9ef1f9d08fc63107297de","slug":"4526-new-corona-cases-reports-in-bihar-and-rjd-closes-its-office-in-patna","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का प्रकोप: बिहार में सामने आए 4526 नए मामले, राजद ने पटना में अपना कार्यालय किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का प्रकोप: बिहार में सामने आए 4526 नए मामले, राजद ने पटना में अपना कार्यालय किया बंद
Sun, 09 Jan 2022 01:39 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:39 AM IST
सार
पटना में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 7072 है। गया में 953, मुजफ्फरपुर में 569, बेगूसराय में 433 और सारण में 222 मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
स्वैब का नमूना एकत्र करती महिला स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना फिर से राज्यों में तेजी से फैल रहा है। ज्यादातर राज्यों ने नाइट कर्फ्यू के साथ अन्य पाबंदियां लगा दी हैं। इसी बीच बिहार में शनिवार को कोरोना वायरस के 4526 नए मामले सामने आए, जो कि पिछले दिन की तुलना में 1478 अधिक हैं। वहीं अब बिहार में सक्रिय मामलों की संख्या 12,311 हो गई है।
विज्ञापन
राज्य के पांच जिलों में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले
कोरोना के मामलों में उछाल के बाद लालू यादव की पार्टी राजद ने शनिवार को राज्य की राजधानी में अपना कार्यालय अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया। क्योंकि कुछ कार्यकर्ताओं का कोरोना परीक्षण किया था, इसके बाद यह फैसला लिया गया। पिछले 24 घंटों में 704 सहित कुल 71,5966 लोग अब तक इस बीमारी से स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य के पांच जिलों में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले हैं।
विज्ञापन
पटना में कोरोना के 1,956 नए मामले दर्ज
बिहार स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अकेले पटना में कोरोना के 1,956 नए मामले दर्ज किए। पटना में अब सक्रिय मामलों की संख्या 7072 है। गया में 953, मुजफ्फरपुर में 569, बेगूसराय में 433 और सारण में 222 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं बिहार में शुक्रवार को 3,048 नए कोरोनोवायरस मामले दर्ज किए थे।
विज्ञापन
घबराने की कोई बात नहीं
बिहार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) प्रत्यय अमृत ने कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है। बिहार सरकार पहले से ही अलर्ट पर है। सभी अस्पतालों में समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। मास्क और उचित दूरी का पालन करें।