फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   2025 Diwali : Banks and PSU will remain open in Bihar on Diwali festival bihar news

2025 Diwali : बिहार में दिवाली में भी खुले रहेंगे बैंक-PSU, जानिए पहली बार क्यों हो रहा ऐसा ?

Fri, 17 Oct 2025 08:55 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 17 Oct 2025 08:55 PM IST
सार

2025 Diwali : बिहार में ऐसा पहली बार हो रहा है कि दीपावली के दिन भी बैंक के साथ-साथ बीमा कंपनियां भी खुली रहेंगी। क्यों कि बैंक और बीमा कंपनियों में यह आदेश आया है कि दीपावली के दिन भी बैंक और बीमा कंपनियों के कार्यालय खुले रहेंगे।

विज्ञापन
2025 Diwali : Banks and PSU will remain open in Bihar on Diwali festival bihar news
दीपावली में भी खुले रहेंगे बैंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनिवार को धन तेरस और सोमवार को दीपावली मनाया जाएगा। इस बीच आम लोगों के लिए अच्छी खबर है। खबर यह है कि बिहार में ऐसा पहली बार हो रहा है कि दीपावली के दिन भी बैंक के साथ-साथ बीमा कंपनियां भी खुली रहेंगी। क्यों कि बैंक और बीमा कंपनियों में यह आदेश आया है कि दीपावली के दिन भी बैंक और बीमा कंपनियों के कार्यालय खुले रहेंगे।

विज्ञापन


बिहार में इस वर्ष दीपावली की छुट्टी की तारीख को लेकर सरकारी नोटिफिकेशन में दो बार बदलाव किया गया है, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। इस संबंध में बैंक कर्मियों का कहना है कि पहले आदेश आया था कि 22 अक्टूबर को दीपावली की घोषित छुट्टी को 20 अक्टूबर कर दिया गया है। अब सरकारी बैंक-बीमा कंपनियों में आदेश आया है कि बिहार सरकार ने गजट अधिसूचना बदल दी है, इसलिए 20 अक्टूबर को दीपावली के दिन कार्य-दिवस रहेगा। 22 अक्टूबर को ही छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बिहार सरकार ने दीपावली के अवसर पर घोषित सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। पूर्व में निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट (NI Act) के तहत जारी अधिसूचना संख्या 19025/ 7.10. 2025 के तहत 20 अक्टूबर को छुट्टी घोषित की गई थी। बाद में यह स्पष्ट हुआ कि दीपावली का मुख्य पर्व 22 अक्टूबर 2025 को है। इसके मद्देनजर, सरकार ने जनहित को ध्यान में रखते हुए छुट्टी की तारीख को संशोधित करने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध  में बैंककर्मियों का कहना है कि धनतेरस के दिन यानी 18 अक्टूबर को महीने का तीसरा शनिवार है। इसलिए, इस दिन पूरे देश में बैंक खुले रहेंगे। सोमवार को दीपावली के दिन भी बिहार में बैंक खुले रहेंगे, क्योंकि बिहार सरकार के आदेश संशोधन के बाद सभी सरकारी बैंकों और बीमा कंपनियों को आदेश आ गया है कि एनआई एक्ट के तहत 22 अक्टूबर के तहत पहले से घोषित दीपावली की छुट्टी उसी तरह रह जाएगी। 20 अक्टूबर को सबकुछ खुला रहेगा सामान्य कार्यदिवस की तरह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed