फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna police arrested three persons on charges of producing fake certificates

नकल के बाद बिहार में फर्जी सर्टिफिकेट का मामला, सरकार के लिए बन सकता है सिर दर्द

Sun, 24 Sep 2017 01:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Sun, 24 Sep 2017 01:04 PM IST
विज्ञापन
Patna police arrested three persons on charges of producing fake certificates
प्रतीकात्मक चित्र

बिहार में फर्जी टॉपरों के बाद अब फर्जी सर्टिफिकेट का मामला सामने आया है। पटना पुलिस ने शनिवार को तीन लोगों को जाली सर्टिफिकेट के मामले में गिरफ्तार किया है। पटना के जिला अधिकारी संजय कुमार अग्रवाल का कहना है कि चौकीदार की पोस्ट के लिए लगभग आठ लोगों ने अप्लाई किया था। उनमें से चार लोगों ने नौकरी पाने के लिए फर्जी सर्टिफिकेट जमा किया था। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चारों आरोपियों को अभी गिरफ्तार किया जाना बाकी है। 

उन्होंने बताया कि मामला उस समय सामने आया, जब अधिकारी सर्टिफिकेट जांच रहे थे उन्हें इन चार आवेदकों के सर्टिफिकेट में कुछ गड़बड़ी मिली। जिसके बाद चारों आवेदकों को समन भेजा गया है। हालांकि केवल तीन ने ही इसका जवाब दिया है। 
विज्ञापन


पढ़ें:  फर्जी टॉपरों की लिस्ट जारी करेगा ये ऐप
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है। अग्रवाल ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ गांधी मैदान पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने सर्टिफिकेट के लिए एजेंट को 3000 से 5000 रुपये तक दिए हैं। 

हालांकि चौथे आरोपी के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। जिला अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने उस एजेंट का नाम बता दिया है, जिसने उन्हें फर्जी सर्टिफिकेट दिए थे। पुलिस उस एजेंट को पकड़ने की भी कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed