{"_id":"6af2f9b712915b737700d9bf","slug":"patna-phulwari-sharif-hinduni-village-three-girls-drowned-pond-bhai-dooj-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैया दूज पर मातम: सरकारी तालाब में डूबने से एक ही गांव की तीन बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैया दूज पर मातम: सरकारी तालाब में डूबने से एक ही गांव की तीन बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
Tue, 10 Nov 2026 04:32 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 04:32 PM IST
सार
पटना के फुलवारी शरीफ प्रखंड के हिंदूनी गांव में भैया दूज के दिन बड़ा हादसा हो गया। तालाब में नहाने के दौरान तीन बच्चियां डूब गईं। एक बच्ची को बचाने के प्रयास में दो अन्य बच्चियां भी गहरे पानी में समा गईं।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भैया दूज के दिन पटना के फुलवारी शरीफ प्रखंड के हिंदूनी गांव में दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में मातम पसर गया। गांव के तालाब में नहाने के दौरान तीन बच्चियां डूब गईं। हादसे में तीनों की मौत हो गई। बताया जाता है कि एक बच्ची को डूबता देख दूसरी बच्चियां उसे बचाने के लिए पानी में उतरीं, लेकिन देखते ही देखते तीनों गहरे पानी में समा गईं।
मृतकों की पहचान बेली कुमारी (18), मौली कुमारी (17) और सृष्टि कुमारी (7) के रूप में हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने काफी मशक्कत के बाद तीनों को तालाब से बाहर निकाला और आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही फुलवारी शरीफ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय मिश्रा और अंचलाधिकारी ने भी गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। प्रशासन की ओर से अंतिम संस्कार के लिए सरकारी प्रावधान के तहत सहायता राशि उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- झारखंड: निशा भगत की मौत पर सरकार को घेरेगा विपक्ष, भाजपा-जयराम महतो और आदिवासी संगठनों ने कसी कमर
मौली कुमारी के पिता मनोज कुमार ने बताया कि तीनों बच्चियां गांव के तालाब में नहाने गई थीं। इसी दौरान एक बच्ची गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के प्रयास में बाकी दोनों भी डूब गईं। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।