{"_id":"5d89bcfd8ebc3e0168431ba0","slug":"patna-onions-worth-eight-lakh-rupees-stolen-from-godown-in-fatuha-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: प्याज की कीमतें बढ़ीं तो गोदाम से आठ लाख रुपये का प्याज चुरा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: प्याज की कीमतें बढ़ीं तो गोदाम से आठ लाख रुपये का प्याज चुरा ले गए चोर
Tue, 24 Sep 2019 01:38 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 24 Sep 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
प्याज गोदाम के बाहर खड़े लोग
- फोटो : ANI
देश भर में प्याज की कीमतें आसमान छू रही है। वहीं, चोरों ने भी अब प्याज की बोरियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। बिहार के पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक प्याज के गोदाम से करीब 300 प्याज की बोरियां चुरा ली और मौके से फरार हो गए। चोरी हुई प्याज की कीमत आठ लाख बताई जा रही है।
विज्ञापन
Bihar: An onion trader has alleged that onions worth over Rs 8 lakhs were stolen from his godown in Fatuha area of Patna. Police say,"Investigation will be conducted in the case." (23.09) pic.twitter.com/eCjRCiLqV0
— ANI (@ANI) September 24, 2019विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में चोरों ने शनिवार रात सोनारू-रालपुर मार्ग के किनारे स्थित प्याज के गोदाम से करीब आठ लाख रुपये की लगभग 325 बोरियों को चुरा लिया। गोदाम के मालिक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
दर्ज की गई एफआईआर में गोदाम मालिक ने कहा कि राज की तरह शनिवार रात काम खत्म होने के बाद वह गोदाम में ताला लगाकर चला गया। रविवार सुबह सूचना मिली कि गोदाम का ताला टूटा हुआ है। जब वह गोदाम पहुंचे तो उन्होंने देखा कि प्याज की कई बोरियां गायब है और अलमारी का ताला भी टूटा हुआ है।
फतुहा के थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। तीन सौ से अधिक प्याज की बोरियां ले जाने के लिए चोरों ने ट्रक का इस्तेमाल जरूर किया होगा, पर किसी को कानों कान खबर तक नहीं लगी हो, ऐसा संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि गोदाम में रखे प्याज की बीमा भी करवाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही मामले की सही जानकारी का पता चल सकेगा।