{"_id":"61be1b0070297c29f954a483","slug":"patna-history-sheeter-mastu-and-his-accomplice-sunil-kumar-gunned-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटना: हिस्ट्रीशीटर मस्तु और उसके साथी को गोलियों से भून डाला, कई मामले थे दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटना: हिस्ट्रीशीटर मस्तु और उसके साथी को गोलियों से भून डाला, कई मामले थे दर्ज
Sat, 18 Dec 2021 11:01 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:01 PM IST
सार
मस्तु और सुनील को गोली मारने के बाद जाम और भीड़ के बीच से अपराधी गोलियां चलाते हुए फरार हो गए। एनएमसीएच में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार की राजधानी में पटना में शनिवार की शाम बड़ी वारदात से भारी अफरातफरी मच गई। बाईपास थाना क्षेत्र के एनएच पर कसेरा धर्मकांटा के पास अपराधियों ने पटना सिटी निवासी अभिषेक वर्मा उर्फ मस्तु और उसके साथी सुनील कुमार को गोलियों से भून डाला। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। अभिषेक वर्मा गुंजन खेमका हत्याकांड में आरोपी था और उसपर कई थानों में मामले भी दर्ज थे। वारदात के समय कार के पीछे की सीट पर सुनील कुमार की पत्नी आभा निशा उसकी उसकी बच्ची, ननद और उसका बच्चा बैठा था, जो सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि अभिषेक वर्मा उर्फ मस्तु और सुनील कुमार दोनों कार से दिल्ली जाने के लिए शनिवार की शाम निकले थे। करीब 6:30 बजे अज्ञात बदमाशों ने बाईपास थाना अंतर्गत कसेरा धर्म कांटा के पास दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए एनएमसीएच लाया गया, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की चश्मदीद मृतक सुनील कुमार की पत्नी आभा निशा ने बताया कि बाईपास पर जाम में हमारी कार फंस गई थी। अचानक एक आदमी आया और अगली सीट पर बैठे मस्तु और कार चला रहे मेरे पति पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उनके सिर व शरीर पर कई गोलियां लगीं। जाम और भीड़ के बीच से अपराधी गोलियां चलाते हुए फरार हो गए। आभा निशा ने बताया कि एक ऑटो पर पति और मस्तु को सवार कर किसी तरह पहले एक निजी अस्पताल फिर एनएमसीएच पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन