फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna Engineer Murder by Cooker In after fighting with wife before celebrating eid

पटना में इंजीनियर की हत्या: 'कूकर' से पीट-पीटकर ले ली जान, ईद मनाने लौटा था घर, पुलिस को करीबी पर ही शक

Tue, 03 May 2022 11:21 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 03 May 2022 11:21 AM IST
सार

अपराधियों ने प्रेशर कुकर से इतने वार किए कि इंजीनियर की मौके पर ही मौत हो गई और घर में खून की धार बहने लगीं। कूकर भी खून से सन गया था।

विज्ञापन
Patna Engineer Murder by Cooker In after fighting with wife before celebrating eid
पटना में इंजीनियर की हत्या - फोटो : Social media

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ स्थित कर्बला ताज नगर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां दिल्ली से ईद मनाने आए इंजीनियर की हत्या 'कूकर' से पीट-पीटकर कर दी गई। अपराधियों ने प्रेशर कुकर से इतने वार किए कि इंजीनियर की मौके पर ही मौत हो गई और घर में खून की नदियां बहने लगीं। कूकर भी खून से सन गया था। घटना रविवार रात की बताई जा रही है। हालांकि स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात पत्नी से कुछ विवाद भी हुआ था हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।  मृतक की पहचान मोहम्मद जफरुद्दीन (35) के रूप में हुई है, जो ईद मनाने के लिए अपने परिवार के साथ दिल्ली से पटना आया था। फुलवारीशरीफ पुलिस थाने के एसएचओ इकरार अहमद खान ने कहा कि मृतक के सिर में गंभीर चोटें आईं क्योंकि अपराधियों ने प्रेशर कुकर से उस पर हमला किया।

विज्ञापन


प्रथम दृष्टया लूट का मामला नहीं लग रहा: पुलिस
पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया परिस्थितियों को देखते हुए लूट का मामला नहीं लग रहा है। पुलिस ने अभी तक परिवार का बयान दर्ज नहीं किया है। मामला संदिग्ध है। घर पर सिर्फ जफरुद्दीन, उनकी पत्नी शहनाज परवीन और दो नाबालिग बच्चे थे।
विज्ञापन


घर के करीबी पर शक: पुलिस
पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जफरुद्दीन दिल्ली में एक इंजीनियर के रूप में काम करता था और रविवार को अपने परिवार के साथ पटना आया था। जांच की पहली पंक्ति इंगित करती है कि परिवार के किसी परिचित ने उसके घर में दोस्ताना प्रवेश के बाद अपराध किया है। वहां से कुछ भी चोरी नहीं हुआ। जफरुद्दीन की पत्नी ने कहा कि वह दूसरे कमरे में सो रही थी और सुबह शव देखा। जिस तरह से घटना हुई वह बहुत ही संदिग्ध है। उसकी पत्नी ने घटना के बारे में पुलिस को सूचित नहीं किया। वह भी नहीं खुल रही है, क्योंकि हमें लगता है, वह सदमे में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed