{"_id":"61bea3ba4c40e93caf0bb259","slug":"patna-election-commission-announced-date-of-prakhand-pramukh-zila-parishad-adhyaksh-and-other-posts-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: प्रखंड प्रमुख से लेकर जिला परिषद अध्यक्ष तक के चुनाव की तारीखों का एलान, जानें कब क्या होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: प्रखंड प्रमुख से लेकर जिला परिषद अध्यक्ष तक के चुनाव की तारीखों का एलान, जानें कब क्या होगा
Sun, 19 Dec 2021 08:45 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sun, 19 Dec 2021 08:45 AM IST
सार
उप मुखिया और उप सरपंच के लिए 24 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक निर्वाचन का नोटिफिकेशन जारी किया गया है, दूसरी तरफ पंचायत समिति प्रमुख और उप प्रमुखों का 27 दिसंबर से 3 जनवरी के बीच चयन होगा।
विज्ञापन
बिहार पंचायत चुनाव परिणाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद अब जिला परिषद अध्यक्ष, उप मुखिया और उप सरपंच सहित दूसरे पदों के निर्वाचन की तारीख का एलान कर दिया गया है। बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी पदों के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा की है। निर्वाचन आयोग ने शपथ ग्रहण और आगे के निर्वाचन को लेकर कार्यक्रम जारी किया है।
विज्ञापन
24 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच उप मुखिया और उप सरपंच के लिए निर्वाचन का नोटिफिकेशन जारी किया गया है, वहीं, पंचायत समिति प्रमुख और उप प्रमुख 27 दिसंबर से 3 जनवरी तक चुने जाएंगे। जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए 27 दिसंबर से 3 जनवरी तक चुनाव कराने का फैसला लिया गया है। उप मुखिया और उप सरपंच के निर्वाचन के लिए सदस्यों को 3 दिन पहले नोटिस दे दिया जाना है जिसके बाद निर्वाचन की तिथि तय होगी। बता दें कि बिहार में इस बार कुल मिलाकर 11 चरणों में पंचायत चुनाव संपन्न हुआ है।
विज्ञापन