फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Parvez murder case disclosed in Sitamarhi; Girlfriend killed along with two youths

Bihar : 6 साल तक संबंध चला, लेकिन जब उन्हीं पलों के वीडियो से ब्लैकमेल किया तो दो युवकों के साथ मिलकर मार डाला

Fri, 03 Mar 2023 07:28 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 03 Mar 2023 07:28 PM IST
सार

Bihar: सीतामढ़ी में परवेज मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने खुलासा किया कि परवेज की हत्या किसी और नहीं बल्कि उसकी गर्लफ्रेंड ने ही करवाई। पुलिस ने बताया कि परवेज ने अपनी गर्लफ्रेंड का गंदा वीडियो बना लिया था।

विज्ञापन
Parvez murder case disclosed in Sitamarhi; Girlfriend killed along with two youths
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी में परवेज मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने खुलासा किया कि परवेज की हत्या किसी और नहीं बल्कि उसकी गर्लफ्रेंड ने ही करवाई। पुलिस ने बताया कि परवेज ने अपनी गर्लफ्रेंड का गंदा वीडियो बना लिया था। इसको लेकर वह उसे लगातार ब्लैकमेल करता था। यह बात उसकी गर्लफ्रेंड को नागवार गुजरी। उसने मो. नवीजन और राकेश पटेल के साथ मिलकर साजिश रचा। इसके बाद परवेज को मौत के घाट उतार दिया। 
विज्ञापन


गंदा वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था 
पुलिस ने बताया कि परवेज हत्याकांड के बाद स्पेशल टीम का गठन किया गया। वैज्ञानिक अनुसंधान के दौरान पता चला कि परवेज का अनीसा खातून नाम की महिला (बेला थाना क्षेत्र निवासी निजामुद्दीन की पत्नी) से 6 साल से अवैध संबंध चल रहा था। इस कारण अनीसा के पति ने भी उसे छोड़ दिया था। इसी बीच परवेज ने अनीशा का गंदा वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल करने लगा। अनीसा बार-बार परवेज से वीडियो हटाने की करने की गुहार लगा रही थी लेकिन परवेज नहीं माना। उसके साथ लगातार गलत करता था। 
विज्ञापन


गला रेतकर मार डाला और लाश को फेंक दिया
इसके बाद तंग आकर अनीसा गांव के दो युवक से मिली और हत्या की साजिश रची। इसी बीच अनीसा ने परवेज को मिलने के लिए बुलाया। परवेज आया तो राकेश पटेल ने परवेज को गला रेतकर मार डाला और लाश को नेपाल बॉर्डर के पास फेंक दिया। पुलिस ने कहा कि छापेमारी कर अनीसा और राकेश पटेल गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed