फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   parle g rumors in bihar sitamarhi If you do not eat Parle-G, then it will happen to your sons know the full story

Parle G Rumors In Bihar: पार्ले-जी नहीं खाया तो बेटों के साथ होगी अनहोनी, और देखते ही देखते तीन से चार जिलों में खत्म हो गया बिस्किट का स्टॉक 

Fri, 01 Oct 2021 01:33 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 01 Oct 2021 01:33 PM IST
सार

अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि यह अफवाह किसने फैलाई। लेकिन इसके कारण पार्ले-जी बिस्किट की बिक्री जरूर बढ़ गई है। 

विज्ञापन
parle g rumors in bihar sitamarhi If you do not eat Parle-G, then it will happen to your sons know the full story
पार्ले जी अफवाह बिहार सीतामढ़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में अफवाह बड़ी तेजी से फैलती है। जैसे कभी आदमी के पत्थर बनने वाली अफवाह...या फिर रोटी-प्याज मांगने वाली डायन की अफवाह। कुछ हो न हो, लेकिन इन्हें सच मानने वाले बहुत सारे हैं। अब एक ऐसी ही अफवाह बिहार के कुछ जिलों में फैल रही है, जिसकी शुरुआत हुई सीतामढ़ी जिले से। 

विज्ञापन


क्या है अफवाह 
बिहार में जितिया पर्व बेटों की दीर्घायु के लिए मनाया जाता है। माताएं इस दिन बेटों की लंबी उम्र, सुखमयी जीवन व आरोग्य बने रहने के लिए व्रत रखती हैं। लेकिन सीतामढ़ी जिले में अफवाह फैल गई कि पार्ले-जी बिस्किट न खाने वाले बेटों के साथ अनहोनी हो रही है। देखते ही देखते पूरा जिला इस अफवाह का शिकार हो गया और दुकानों के आगे लाइनें लग गईं। हालत यह हुई कि दुकानों पर पार्ले-जी बिस्किट का स्टॉक तक खत्म हो गया। यह अफवाह सीतामढ़ी के बैरगनिया, ढेंग, नानपुर, डुमरा, बाजपट्टी समेत कई इलाकों में फैल गई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक से बढ़ गई बिक्री 
दुकानदारों की मानें तो सीतामढ़ी ही नहीं आसपास कुछ अन्य जिलों में भी अफवाह के कारण पार्ले-जी की बिक्री बढ़ गई है। मांग को देखते हुए दुकानदार भी स्टॉक में पार्ले-जी मंगवा रहे हैं। अभी भी लोग यही मान रहे हैं कि पार्ले-जी न खाने वाले बेटों के साथ अनहोनी हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed