फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Pankaj Tripathi Gave library to his school in memory of his father. omg bollywood actor

Pankaj Tripathi : पिता का श्राद्ध कर पहुंचे स्कूल तो बरसे फूल; अपने विद्यालय को पिता की याद में दी लाइब्रेरी

Sun, 03 Sep 2023 09:46 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 03 Sep 2023 09:46 PM IST
सार

Bihar news : पंकज त्रिपाठी जिस विद्यालय से पढ़ कर आज देश दुनिया में नाम कमा रहे हैं,अपने पिता के श्राद्ध कर्म के बाद  उसी विद्यालय में पहुंचे और उनकी याद में स्कूल को लाइब्रेरी का उपहार दिया। पंकज ने इस स्कूल को गोद लेकर इसका जीर्णोद्धार कराया है।

विज्ञापन
Pankaj Tripathi Gave library to his school in memory of his father. omg bollywood actor
Pankaj Tripathi - फोटो : Social Media

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी बेलसंड स्थित उच्च माध्यमिक स्कूल बेलसंड पहुंचे। वहां विद्यालय की छात्राओं ने उनका खूब स्वागत किया। विद्यालय की छात्राओं ने महका है चमन सारा श्रीमान जो आए हैं...गीत गाते हुए उनका स्वागत किया। साथ ही उन छात्राओं ने पंकज त्रिपाठी पर गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश भी की। शनिवार को वह विद्यालय में अपने स्वर्गीय पिता को समर्पित करते हुए विद्यालय के पुस्तकालय का उद्घाटन किया। उन्होंने इससे पहले स्कूल की पेंटिंग के साथ इन्फ्रास्ट्रक्चर पर काफी रुपये खर्च किए ताकि छात्र छात्राओं को पढ़ने में किसी तरह की कोई समस्या न हो।

विज्ञापन


विज्ञापन


300 पुस्तकों वाले लाइब्रेरी का किया उद्घाटन 
पंकज त्रिपाठी उच्च माध्यमिक स्कूल बेलसंड को कुछ महीने पूर्व गोद लिया है। इस विद्यालय के जीर्णोद्धार में अब तक वह करीब 60 लाख का काम करवा चुके हैं। उन्होंने इस विद्यालय में 300 पुस्तकों वाले लाइब्रेरी का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि स्कूल की लाइब्रेरी में चुनिंदा पुस्तकों को उपलब्ध करवाएंगे। पंकज त्रिपाठी ने पुस्तकों के अलावे खेल सामग्री और अन्य सुविधाओं के लिए जानकारी मांगी है। उन्होंने बच्चों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि छात्रों द्वारा मांगी गई पुस्तकें एक सप्ताह में उपलब्ध करा दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed