फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   panchayat gave sentence to love, tied to tree for five hours

प्रेमी के साथ भागने पर घरवालों ने लड़की को 5 घंटे तक पेड़ से बांधकर पीटा

Fri, 05 Oct 2018 11:53 AM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 05 Oct 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
panchayat gave sentence to love, tied to tree for five hours
Bihar

बिहार के नवादा में एक लड़की को सिर्फ इसलिए प्रताड़ित किया गया क्योंकि वो अपने प्रेमी के साथ चली गयी थी। लड़की के ऐसा करने पर गांव की पंचायत ने क्रूर सजा सुनाई और सरेआम सबके सामने एक पेड़ से पांच घंटे तक बांध कर रखा गया। स दौरान उसकी इतनी पिटाई की गई कि वह बेहोश हो गई। पंचायत के फरमान के बाद लड़की की मां और भाई ने इस घटना को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार युवती पड़ोस के एक गांव के युवक से प्रेम करती थी और शादी भी करना चाहती थी। जिसके चलते 30 सितंबर को युवक के साथ घर से निकल गयी। जिसके बाद लड़की के घरवालों को जानकारी मिली कि वह पड़ोस के ही गांव में है। घरवाले युवती को लेकर आये जिसके बाद पंचायत ने ये अमानवीय सजा सुनाई। पंचायत ने सजा सुनाई की लड़की को पांच घंटे तक पेड़ से बांध कर रखा जाये।
विज्ञापन


लड़की के पिता का कहना है कि पंचायत ने ठीक सजा सुनाई है और उसे सजा भुगतनी पड़ेगी। इस मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गयी है। रजौली पुलिस अधिकारी के कहा कि अभी इस मामले की कोई जानकारी नहीं दी गयी है यदि शिकायत दर्ज हुई तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed