{"_id":"6496c6e2f64d87435d04bc68","slug":"opposition-unity-bjp-samrat-chaudhary-target-nitish-kumar-pm-candidate-rahul-gandhi-lalu-yadav-bihar-new-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : नीतीश को गजनी अभिनेता कहते हुए सम्राट ने बताया विपक्ष कितने दिनों के लिए किसे पीएम बनाना चाह रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : नीतीश को गजनी अभिनेता कहते हुए सम्राट ने बताया विपक्ष कितने दिनों के लिए किसे पीएम बनाना चाह रहा
Sat, 24 Jun 2023 04:05 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 24 Jun 2023 04:05 PM IST
सार
Bihar : सम्राट चौधरी ने कहा कि आरक्षण का फायदा लालू प्रसाद ने उठाया। पहले अपनी पत्नी को सीएम बनाया। फिर बेटा-बेटी को आरक्षण दिया। उन्हें सीएम भाजपा ने ही बनाया है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विपक्षी दलों के दिग्गजों के पटना में महाजुटान के बाद सियासी घमासान जा रही है। भाजपा लगातार इन विपक्ष दलों ने नेताओं पर हमला बोल रही है। शिवहर में शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को गजनी फिल्म का अभिनेता कह दिया। वहीं, विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक पर भी तंज कसा। सम्राट ने कहा कि बिहार में भाजपा की सरकार बनी तो एक भी मुगलों का इतिहास नहीं दिखेगा। यूपी में बन रहे भगवान श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सीतामढ़ी में माता सीता का भव्य मंदिर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष बोले- पीएम कैंडिडेट का नाम घोषित नहीं करेंगे विपक्षी दल के नेता
पटना में विपक्षी दल की बैठक को देश को बेचने वालों की बैठक बताते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि ये लोग पीएम कैंडिडेट का नाम घोषित नहीं करेंगे। तीन महीना नीतीश कुमार, तीन महीना ममता दीदी, छह महीने केजरीवाल और छह महीने के लिए राहुल गांधी पीएम बनना चाहते हैं। यह सारे लोग लुटेरे हैं। जो देश को बेचना चाहते हैं। समाहरणालय मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने शराबबंदी पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में अब शराब की होम डिलीवरी हो रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार को बीच-बीच में पीएम बनने का कीड़ा काटता है। और रात के सपने में देखकर आते है और कहते है मैं नीतीश कुमार प्रधानमंत्री। गजनी फिल्म के हीरो जैसा इनका हाल हो गया है। 2013 के बाद नीतीश कुमार टायर में चिप्पी लगाकर सरकार चला रहे हैं। आने वाले समय में यह चक्का ब्लास्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
सम्राट बोले- लालू यादव को भी सीएम भाजपा ने ही बनाया है
सम्राट चौधरी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आरक्षण का फायदा लालू प्रसाद ने उठाया। पहले अपनी पत्नी को सीएम बनाया। फिर बेटा-बेटी को आरक्षण दिया। कहा कि लालू यादव को भी सीएम भाजपा ने ही बनाया है। कर्पूरी ठाकुर को भी जनसंघ के लोगों ने सीएम बनाया और आज भाजपा ने ही नीतीश कुमार को पांच बार सीएम बनाया है। लेकिन अब भाजपा दूसरो को अपने कंधे नही घुमा सकती। आगामी लोकसभा में पीएम मोदी और बिहार विधानसभा में भाजपा की सरकार बनाई जायेगी। सम्राट चौधरी ने इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष को मंच पर बुलाकर कहा की भाजपा इन्हे भी मुख्य मंत्री बनाई तो नीतीश कुमार से अच्छा काम करेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2014 के पहले और 2014 के बाद के भारत में काफी अंतर आया है। आज विश्व में भारत के नाम का डंका बजा है। उन्होंने पीएम के अमेरिका दौरे की भी चर्चा की और कहा कि वहां भी मोदी-मोदी की गूंज हो रही है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। भारत 11वें से पांचवें स्थान पर आ गया है
विज्ञापन