Operation Sindoor: सीजफायर के मुद्दे पर प्रशांत किशोर ने विदेश मंत्री पर उठाया सवाल, कहा- वह गलत कह रहे हैं
Bihar News: भारत-पाकिस्तान युद्धविराम को लेकर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बयान पर सवाल उठाया है। आइए जानते हैं पूर्वी चंपारण में पत्रकारों से बातचीत करते हुए क्या कहा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने शनिवार रात पूर्वी चंपारण में भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जहां तक सीजफायर का जो मुद्दा है। इस मुद्दे पर मैंने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर का बयान पढ़ा। वह एक शिक्षित, सुलझे और समझदार व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि सीजफायर पाकिस्तान की पहल पर हुआ। मैं सोच रहा हूं कि अगर पाकिस्तान युद्धविराम चाहता था, तो इसका मतलब है कि हमारी सेना सही काम कर रही थी कि हम पाकिस्तान को हराने में सफल हो रहे थे। तभी तो पाकिस्तान डर के मारे सीजफायर करना चाहता था। अगर पाकिस्तान सीजफायर चाहता था, तो हमने इसे क्यों स्वीकार किया? सेना को इसे दो दिन और चलने देना चाहिए था।
Tej Pratap Yadav: 'मम्मी-पापा... मेरी दुनिया आप में ही समाई', लालू के एक्शन के बाद तेज प्रताप का भावुक पोस्ट
ट्रंप महोदय अगर डपली बजा रहे हैं
प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर पाकिस्तान वाले सीजफायर नहीं चाहते थे, तो जो आप दावा कर रहे हैं, वह गलत है। देश के विदेश मंत्री ने कहा कि हमलोगों ने सीजफायर नहीं किया बल्कि पाकिस्तान की पहल पर किया गया। हालांकि ट्रंप महोदय अगर डपली बजा रहे हैं। वह कह हैं कि हमने शांति समझौता करवाया। हमने धमकाया। हमें नोबल प्राइज मिलना चाहिए। लेकिन, हम तो अपने विदेश मंत्री की बात मानेंगे। उन्होंने कहा कि सीजफायर पाकिस्तान की पहल पर किया गया। तो पाकिस्तान ने पहले क्यों की? यही तो सेना और देश के लोग कह रहे हैं कि जब पाकिस्तान पीछे हट रहा था और सीजफायर की भीख मांग रहा था, तो हमने सीजफायर क्यों किया? और, लड़ाई चलने देते। प्रशांत किशोर ने यह सब आपके सामने है, जो वह कह रहे हैं, वह गलत कह रहे हैं। इसके बाद अब घर-घर सिंदूर बांटने से कुछ फायदा नहीं होगा।
S Jaishankar: 'भारत अपनी सुरक्षा और स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं करेगा', जयशंकर ने दुश्मनों को दिया सख्त संदेश
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.