{"_id":"63d1150c780ccf54750a0313","slug":"one-more-death-in-siwan-spurious-liquor-case-11-dead-so-far-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Hooch tragedy: सीवान जहरीली शराब काण्ड में दो और मौत; अब तक कुल आंकड़ा हुआ 13","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Hooch tragedy: सीवान जहरीली शराब काण्ड में दो और मौत; अब तक कुल आंकड़ा हुआ 13
Wed, 25 Jan 2023 05:09 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 25 Jan 2023 05:09 PM IST
सार
सीवान में जहरीली शराब पीकर मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 13 हो गई है। बुधवार को पडौली निवासी लक्ष्मण भगत की भी मौत हो गई। इनकी मौत के बाद पटना में इलाज करा रहे गोपालगंज निवासी नरेश साह और प्रमोद राय की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
सीवान जहरीली शराब काण्ड में एक और मौत; अब तक 11 मरे
- फोटो : AMAR UJALA DIGITAL
विस्तार
सीवान में जहरीली शराब पीकर मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 13 हो गई है। जनक देव और सुरेन्द्र प्रसाद से शुरू हुए मौत का सिलसिला अब तक जारी है। बुधवार को पडौली निवासी लक्ष्मण भगत की भी मौत हो गई। इनकी मौत के बाद पटना में इलाज करा रहे गोपालगंज निवासी नरेश साह और प्रमोद राय की भी मौत हो गई। "अमर उजाला" की खबर प्रकाशित होने के बाद प्रतिपक्ष नेता विजय कुमार सिन्हा सदर अस्पताल पहुंचे थे। इसलिए उनके सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही अस्पताल प्रबंधन के द्वारा तीन मरीजों को एम्बुलेंस में लाद कर बाहर भेज दिया गया था। इस खबर को "अमर उजाला" ने प्रमुखता से चलाया था जिसे देखने के बाद विजय सिन्हा शासन और प्रशासन दोनों पर जमकर बरसे थे।
विज्ञापन
अब तक की मृतकों की अपडेट सूची -
1. जनक देव बीन (पिता- लक्ष्मण बीन, 45 वर्ष, ग्राम- बाला)
2. सुरेंद्र प्रसाद (पिता- भोला प्रसाद, 50 वर्ष, ग्राम- बाला)
3. राजू मांझी (पिता- जमदार मांझी, 35 वर्ष, ग्राम- बाला)
4. राजेश प्रसाद (पिता- रामनाथ प्रसाद, 32 वर्ष, ग्राम- बाला)
5. धूरेंद्र मांझी (पिता- शिवदयाल मांझी, 35 वर्ष, ग्राम- बाला)
6. जितेंद्र मांझी (पिता- राजू मांझी, ग्राम- बाला)
7. लछन देव राम (पिता- सर्वजीत राम, 55 वर्ष, ग्राम- परौड़ी)
8. दुलम रावत (पिता- सुदामा रावत, 40 वर्ष, ग्राम- बाला)
9. नरेश रावत (ग्राम- बाला)
10.सुदर्शन महतो (पिता- मोख्तार महतो, ग्राम- बसौली)
11.लक्ष्मण भगत (पिता -सनकी भगत, ग्राम- पडौली)
12.नरेश साह (सफियाबाद, गोपालगंज)
13.प्रमोद राय (ग्राम- बाला)
सीवान में जहरीली शराब पीने से सुदर्शन महतो की मौत तक प्रशासन ने 5 लोगों के ही मौत की पुष्टि की थी जबकि अमर उजाला के अनुसार यह 10 वीं मौत थी। लक्ष्मण भगत की मौत आज बुधवार को हो गई जिनका इलाज उनके घर में ही कराया जा रहा था। शाम में इनका अंतिम संकार किया गया है। वहीं नरेश साह गोपालगंज जिले के रहने वाले थे। ये सीवान में अपने संबंधी के यहां आए थे जहां शराब पीने के बाद उनकी तबियत खराब हो गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया था। आज बुधवार की शाम को इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई। इस तरह सीवान में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या अब तक 13 हो गई।
विज्ञापन