बिहार भाजपा उपाध्यक्ष की हत्या में एक गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्यारों को दबोचने के लिए विशेष टीम बनाई गई है। इस टीम ने आरोपियों की तलाश में उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में भी छापेमारी की है।
विशेश्वर ओझा हत्याकांड में हरेंद्र सिंह उर्फ भुआ सिंह समेत सात लोगों को नामित किया गया है। इसमें से हरेंद्र पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। हत्या के विरोध में शाहपुर, करनामेपुर और बिहिया बाजार शनिवार को बंद रहे। भाजपा समर्थकों ने कई जगहों पर प्रदर्शन भी किया।
पूछताछ के आधार पर यूपी के बलिया में छापेमारी
शाहबाद के डीआईजी ए रहमान ने कहा है कि यदि हत्या के आरोपी अगले दो-तीन दिनों तक फरार रहते हैं तो अदालत से उनकी संपत्ति जब्त करने का आदेश लिया जाएगा। दूसरी ओर भाजपा ने राज्य में कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति के विरोध में रविवार को शाहबाद बंद का आह्वान किया है।
शाहबाद क्षेत्र में भोजपुर, रोहतास, कैमूर और बक्सर जिले आते हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने बताया कि एनडीए के घटक दलों का प्रतिनिधिमंडल इस मामले में राज्यपाल रामनाथ कोविंद से भी मिलेगा।
इस बीच बक्सर के गंगा तट पर ओझा का अंतिम संस्कार कर दिया गया, जिसमें भाजपा के कई नेता शामिल हुए। ओझा की शुक्रवार को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।