{"_id":"641ff98d64f1344a4a0e448b","slug":"old-man-dies-after-hitting-truck-in-samastipur-police-registers-ud-case-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: ट्रक से टकराने पर बुजुर्ग की मौत, चालक हुआ फरार, पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: ट्रक से टकराने पर बुजुर्ग की मौत, चालक हुआ फरार, पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया
Sun, 26 Mar 2023 01:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 26 Mar 2023 01:21 PM IST
सार
समस्तीपुर-पटना मुख्य मार्ग पर बलबीर पनसल्ला चौक के पास रविवार सुबह ट्रक की टक्कर लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना मिलने पर हलई पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा है। वहीं, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के समस्तीपुर जिले के हलई ओपी क्षेत्र में रविवार सुबह ट्रक की टक्कर लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। यह हादसा समस्तीपुर-पटना मुख्य मार्ग पर बलबीर पनसल्ला चौक के पास हुआ। मृतक की पहचान होरिल राय (60) के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर हलई पुलिस ने शव को जब्त कर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, होरिल राय बलबीर पनसल्ला चौक के पास सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान हाजीपुर की ओर से समस्तीपुर जा रहे एक ट्रक से वह टकरा गए। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस हादसे के कारण कुछ देर के लिए समस्तीपुर हाजीपुर मार्ग पर जाम भी लग गया। वहीं, घटना की सूचना पाकर थाना अध्यक्ष पवन कुमार के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। फिर पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
जनहानि से परिवार हुआ गमगीन
इस दुर्घटना की सूचना मिलने पर होरिल राय के परिवारिक सदस्यों के बीच मातम छा गया। इसके बाद बड़ी संख्या में परिवार और गांव के लोग मौके पर जुट गए, जिस वजह से समस्तीपुर-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति भी बन गई। बताया जा रहा है कि होरिल सुबह घर से खेत की ओर जा रहे थे, उसी दौरान यह घटना हुई।
विज्ञापन
हलई पुलिस ने इस मामले में यूडी (अप्राकृतिक मौत) केस दर्ज किया है। वहीं, ट्रक को भी जब्त कर लिया है। हालांकि घटना के बाद चालक ट्रक से कूदकर फरार हो गया।