{"_id":"5bf9dc01bdec2241a322f77b","slug":"now-the-name-of-the-student-will-be-on-copy-of-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार : हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार : हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में बोर्ड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Nov 2018 05:23 AM IST
विज्ञापन
बिहार में वर्ष 2019 में होने वाली मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा में बड़े बदलाव की तैयारी की जा रही है। अब उत्तर पुस्तिकाओं में पहले से ही परीक्षार्थियों के नाम, रोल नंबर, रोल कोड के अलावा पूरा विवरण अंकित रहेगा। कॉपियों की बारकोडिंग करने के साथ इन्हें बेहद गोपनीय ढंग से रखने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
इस बात की जानकारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने एक पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि ये सारी कवायद बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं को त्रुटि रहित करने के लिए है। उन्होंने कहा कि इससे परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता आएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 11वीं क्लास के छात्रों को भी रजिस्ट्रेशन करवाना आवश्यक हो गया है। इसके लिए 6 दिसंबर से 20 दिसंबर के बीच ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि भी घोषित कर दी गई है। ये 27 नवंबर से 6 दिसंबर के बीच किया जाएगा।
विज्ञापन