Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish Setu Poster Tearing Case Three Arrested After Inauguration

बिहार: नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में तीन उपद्रवी गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज

Mon, 23 Nov 2026 03:51 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Mon, 23 Nov 2026 03:51 PM IST
सार

नीतीश सेतु के लोकार्पण के बाद पोस्टर फाड़ने और अपशब्द कहने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बीडीओ की शिकायत पर 11 नामजद और 100 से 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Nitish Setu Poster Tearing Case Three Arrested After Inauguration
नीतीश सेतु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीतीश सेतु के लोकार्पण कार्यक्रम के बाद पोस्टर फाड़ने और अपशब्द कहने के मामले में पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस घटना को लेकर प्रखंड विकास अधिकारी ने रुस्तमपुर थाने में 11 नामजद और 100 से 150 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नीतीश सेतु का भव्य लोकार्पण किया था। कार्यक्रम समाप्त होने के तुरंत बाद दर्जनों की संख्या में युवक और बच्चे राजद का झंडा लेकर पुल पर पहुंच गए और उन्होंने लालू प्रसाद यादव तथा तेजस्वी यादव के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
नारेबाजी के दौरान ही कुछ उग्र युवकों ने पुल पर लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री और अन्य एनडीए नेताओं के पोस्टर फाड़ दिए। उपद्रवियों द्वारा पोस्टर फाड़े जाने और अपशब्द कहे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक किस प्रकार सार्वजनिक स्थान पर लगे पोस्टरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पुलिस-प्रशासन ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपद्रवियों की पहचान में जुटी पुलिस
रुस्तमपुर थानाध्यक्ष कुमार अभिषेक ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ सख्त कानून के तहत कार्रवाई होगी। पुलिस की टीम वायरल फुटेज के जरिये उपद्रवियों को चिह्नित कर रही है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि प्राथमिकी में शामिल अन्य नामजद और अज्ञात आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।


सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
लोकार्पण कार्यक्रम को देखते हुए पुल तक जाने वाले रास्ते पर पुलिसकर्मियों और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। इसके बावजूद पुल पर पोस्टर फाड़े जाने की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो में मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच करने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed