{"_id":"6b04311915f64149af0e699c","slug":"begusarai-congress-leader-kumar-gaurav-stages-fake-firing-to-get-security-three-arrested-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेगूसराय: सरकारी अंगरक्षक पाने के लिए कांग्रेस नेता ने खुद पर कराई गोलीबारी, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेगूसराय: सरकारी अंगरक्षक पाने के लिए कांग्रेस नेता ने खुद पर कराई गोलीबारी, तीन गिरफ्तार
Mon, 23 Nov 2026 05:57 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 23 Nov 2026 05:57 PM IST
सार
बेगूसराय में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष कुमार गौरव की गाड़ी पर हुई गोलीबारी को पुलिस ने साजिश बताया है। जांच के अनुसार, सरकारी अंगरक्षक और शस्त्र लाइसेंस पाने के लिए खुद पर हमला कराया गया था। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार, कारतूस, मोबाइल और वाहन जब्त किए हैं।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस ने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष कुमार गौरव की गाड़ी पर हुई गोलीबारी के मामले का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में यह बात स्पष्ट हुई कि सफारी गाड़ी पर हुआ हमला कोई बाहरी हमला नहीं था, बल्कि सरकारी अंगरक्षक और शस्त्र लाइसेंस हासिल करने के उद्देश्य से रची गई एक सोची-समझी साजिश थी। पुलिस ने मामले की तहकीकात करते हुए साजिश में शामिल तीन सहयोगियों को हथियार, कारतूस और वाहनों के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
लंबे अरसे से कर रहे थे अंगरक्षक की मांग
कांग्रेस नेता कुमार गौरव चर्चित नेता और जमींदार अनिल सिंह के पुत्र हैं। वह लंबे समय से सरकारी अंगरक्षक की मांग कर रहे थे, लेकिन पुलिस जांच में किसी प्रकार का सुरक्षा खतरा न मिलने के कारण उन्हें अंगरक्षक उपलब्ध नहीं कराया गया था। इसके बाद उन्होंने सुरक्षा पाने और शस्त्र लाइसेंस का आधार तैयार करने के लिए अपनी ही गाड़ी पर गोलीबारी कराने की योजना बनाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस उपाधीक्षक पंकज कुमार के निर्देश पर एसटीएफ एसओजी और डीआइयू की संयुक्त टीम ने तकनीकी सहायता तथा सूचनाओं के आधार पर इस फर्जी हमले से पर्दा उठाया।
ये भी पढ़ें- बिहार विधान परिषद: प्रशांत किशोर सभापति के फैसले को कैसे देंगे चुनौती, कोर्ट जाने की बात क्यों कही?
विज्ञापन
योजनाबद्ध तरीके से की गई गोलीबारी
साजिश के तहत 18 नवंबर की सुबह कुमार गौरव अपनी सफारी गाड़ी से घर से निकले। उस समय गाड़ी की स्टीयरिंग आरोपी नन्हू संभाल रहा था, जो उनका चालक बनकर बैठा था। योजना के अनुसार डंडारी थाना क्षेत्र के मेहा गांव निवासी कमलेश कुमार उर्फ अभिनव ने अपनी मोटरसाइकिल नितेश और अपने एक अन्य साथी शिवम को सौंप दी थी। पपरौर कब्रिस्तान के पास जमीन देखने के बहाने गाड़ी पहुंची, जहां पहले से घात लगाए नितेश और शिवम ने सफारी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस दौरान कमलेश लगातार व्हाट्सएप कॉल के जरिये दोनों शूटरों से संपर्क में रहकर हर पल की जानकारी ले रहा था। घटना के बाद कुमार गौरव ने पुलिस को झूठी कहानी बताई थी कि काले हेलमेट पहने दो बाइक सवार हमलावरों ने उन पर गोलियां चलाई हैं।
पुलिस ने हथियार और वाहन किए जब्त
पुलिस ने जब क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज और कॉल विवरण की कड़ियों को जोड़ा, तो पूरी सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने सबसे पहले कमलेश को उसके घर से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा। उसकी निशानदेही पर नगर थाना क्षेत्र से नन्हू और नितेश को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल, सात गोलियां, छह मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, एक स्कॉर्पियो गाड़ी और घटना के समय पहने गए कपड़े जब्त किए हैं। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए जीरो माइल थाना पुलिस को सौंप दिया गया है, जहां उनके आपराधिक इतिहास की पड़ताल की जा रही है।