फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish said getting my political murder plot

नीतीश का मीडिया पर आरोप, मेरी राजनीतिक हत्या की हो रही साजिश

Tue, 29 Nov 2016 02:00 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 29 Nov 2016 02:00 PM IST
विज्ञापन
Nitish said getting my political murder plot
- फोटो : अमर उजाला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को मीडिया पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी से मेरी नजदीकी दिखा कर मीडिया  मेरी राजनीतिक हत्या कराना चाहती है। इसलिए ऐसी साजिश रची जा रही है। जनता दल यूनाइटेड की विधानमंडल की बैठक में विधायकों को संबोधित करते हुए नीतीश ने साफ किया कि कालेधन पर केंद्र की मोदी सरकार को समर्थन भाजपा का समर्थन नहीं है।

विज्ञापन


नीतीश ने बैठक में साफ किया कि वो न तो बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिले हैं और न ही पीएम नरेन्द्र मोदी से उनकी कोई बात हुई है। कुछ स्वार्थी तत्व इस तरह की झूठी खबरें फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं एक बात साफ कर दूं कि हम नोटबंदी के फैसले के साथ हैं, बीजेपी के साथ नहीं। नीतीश ने कहा कि यूपीए सरकार के समय भाजपाशासित राज्य जीएसटी का विरोध कर रहे थे, उस समय भी उन्होंने राष्ट्रीय हित में इसका समर्थन किया था। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दे, कालाधन पर कार्रवाई और जीएसटी जैसे राष्ट्रीय हित के मुद्दे जैसी हर अच्छी बात का उन्होंने समर्थन किया है। आज कल राजनीतिक सवालों पर उनकी राय जाहिर होने के बाद उसकी अनर्गल राजनीतिक व्याख्या की जाने लगती है। लेकिन, वे इसकी चिंता नहीं करते हैं। 
विज्ञापन


नीतीश ने कहा कि नोटबंदी का फैसला पर्याप्त कदम नहीं है। जब तक सभी तरह की बेनामी संपत्ति पर प्रहार नहीं होगा, कालाधन उजागर नहीं हो सकता है। साथ ही बीजेपी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। नीतीश ने कहा कि बीजेपी सरकार उन्मादी राजनीति, समाज को बांटने की प्रवृति और संघीय ढांचे पर प्रहार करती है।  इसलिए जदयू का संघर्ष देश को भाजपा मुक्त बनाने तक जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नीतीश के भाषण से साफ था कि वह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा पहले ट्वीट कर और फिर अपने भाषण में काले धन के मुद्दे पर नीतीश के समर्थन के लिए धन्यवाद देने के बाद से शुरू हुई राजनीतिक अटकलों पर विराम लगाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed