{"_id":"58f2dfd94f1c1bca68cf57bd","slug":"nitish-kumar-will-be-most-comfortable-with-bjp-sushil-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी के साथ ज्यादा 'मजे' में रहेंगे नीतीशः सुशील मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी के साथ ज्यादा 'मजे' में रहेंगे नीतीशः सुशील मोदी
amarujala.com- Presented by: अकरम
Updated Sun, 16 Apr 2017 08:48 AM IST
विज्ञापन
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फरवरी में जब 23वें पटना बुक फेयर में कमल की आकृति में केसरिया रंग भरा था, तब से नीतीश के बीजेपी के साथ जाने की अटकलों ने काफी जोर पकड़ा है।
विज्ञापन
कहा जाने लगा कि यह नीतीश की बिहार सरकार में सहयोगी लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को चेतावनी है। हालांकि, भाजपा के साथ दोबारा आने की संभवानाओं को लेकर बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी का काफी सकारात्मक रुख है।
विज्ञापन
इकनॉमिक टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में सुशील मोदी कहते हैं कि राजनीति में बदलाव को कभी खारिज नहीं किया जा सकता। नीतीश के राजनीतिक करियर के अच्छे दिन तब थे जब वह हमारे साथ केंद्रीय रेल मंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में थे।
विज्ञापन
इंटरव्यू में सुशील मोदी से सवाल पूछ गया था कि ऐसा लग रहा है कि नीतीश कुमार भाजपा के करीब आ रहे हैं? इस पर सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश सबसे ज्यादा सुकून में बीजेपी के साथ रहेंगे।
उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के साथ भी काम किया और ये नीतीश के राजनीतिक करियर के बेहतरीन साल थे। उस वक्त बिहार ने बहुत ज्यादा तरक्की की थी। उन्हें वैसा सुकून किसी और गठबंधन के साथ नहीं मिलेगा।