नीतीश बोले: भाजपा-जदयू के बीच कोई मतभेद नहीं, 243 में से 200 विधानसभा सीटों पर होगी एनडीए की जीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की 243 सीटों में से 200 से ज्यादा सीटों पर एनडीए की जीत होगी। पटना में पार्टी की बैठक में उन्होंने जदयू और भाजपा के बीच चल रही तल्खी की खबरों को भी खारिज किया। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन में कुछ भी दिक्कत या असंतोष नहीं है। गठबंधन को जो भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, वे खुद ही परेशान होंगे।
Bihar Chief Minister Nitish Kumar in Patna: I am targeted only for publicity, it makes some happy but what makes people of Bihar happy is my work. There is no discord in our alliance. Those who are trying to create problems will see their fate after elections pic.twitter.com/v0v7n5GbA9
— ANI (@ANI) September 20, 2019विज्ञापन
नीतीश कुमार ने कहा कि मेरी लोकप्रियता की वजह से मुझे टारगेट किया जाता रहा है। मुझे टारगेट कर कुछ लोगों को खुशी मिलती है, लेकिन मेरे काम की वजह से पूरे बिहार को खुशी मिलती है। यह मेरे लिए बड़ी बात है।
उन्होंने कहा कि जो मेरे लिए समस्या खड़ी करना चाहते हैं, वे यह सोचें कि चुनाव के बाद उनका क्या होगा? मेरे बारे में सोचने की बजाय वे अपना भविष्य के बारे में सोचें।
जदयू राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करने के दौरान अपने विरोधियों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जिन लोगों में राजनीतिक सूझबूझ की कमी है, वह उन पर निजी हमले करके प्रचार पाने की कोशिश करते हैं। उनमें से कुछ लोगों ने बेशर्मी से यह स्वीकार किया है कि यही उनकी यूएसपी है, इसलिए वे ऐसा करते हैं।
"टीका-टिप्पणी और प्रतिक्रिया देने से बचें कार्यकर्ता"
सीएम ने कहा कि 2010 का विधानसभा चुनाव याद करने की कोशिश करें। आशंका जताई गई थी कि हमें बहुमत नहीं मिलेगा लेकिन हम 243 सीटों में से 206 सीट पर जीत गए थे। आश्वस्त रहें कि हमें अगले साल 200 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।
उन्होंने कहा कि जदयू और भाजपा के बीच सबकुछ ठीक है। उन्होंने कहा ऐसे बहुत लोग हैं जो यह सोचते हैं कि हमारे गठबंधन में घचपच (कुछ गड़बड़ी) है। ऐसा नहीं हैं। और जो गड़बड़ी करने की कोशिश कर रहे हैं उनका बुरा हाल होने वाला है।