फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   nitish Kumar said DeMonetisation is bold decision

लालू, कांग्रेस के विरोध के बीच नीतीश ने फिर कहा, 'नोटबंदी साहसिक फैसला'

Fri, 25 Nov 2016 05:52 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 25 Nov 2016 05:52 PM IST
विज्ञापन
nitish Kumar said DeMonetisation is bold decision
- फोटो : PTI

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर नोटबंदी की प्रशंसा की। शुक्रवार को पटना में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि नोटबंदी का फैसला एक साहसिक कदम है, इससे देश का फायदा होगा। विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री ने विधानसभा के कार्यालय कक्ष में संवाददाताओं के साथ बातचीत की।

विज्ञापन


नीतीश ने अपने अंदाज में कहा कि प्रधानमंत्री ने बहुत बढ़िया कदम उठाया है और ऐसे फैसलों का स्वागत होना चाहिए। नीतीश के मुताबिक नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था को हर हाल में लाभ ही होगा। सीएम ने कहा कि हमारी पार्टी कालाधन पर रोक लगाने के लिए बड़े नोटों को चलन से बाहर करने की मांग काफी दिनों से कर रही थी लेकिन ये बात अगल है कि केंद्र सरकार ने बिना किसी पूर्व तैयारी के ही अचानक नोटबंदी का फैसला कर लिया।
विज्ञापन


नीतीश जब संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे, वहां कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और नीतीश कैबिनेट में शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद थे। गुरुवार को एक सभा में चौधरी ने कहा था कि महागठबंधन आज भी टूट सकता है।  महागठबंधन सरकार में नीतीश के दोनों सहयोगी दल राजद और कांग्रेस के नेता इस फैसले का लगातार और एक स्वर से विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी के बड़े नेताओं के संपर्क में नीतीश ?

nitish Kumar said DeMonetisation is bold decision

वहीं एक खबर ये भी आ रही है कि नीतीश कुमार बीजेपी के बड़े नेताओं के संपर्क में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीतीश बीजेपी के संपर्क में हैं और पार्टी के एक बड़े नेता से उनकी बात हुई है। पिछले दिनों नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले की तारीफ की थी। इसके बाद से ही जेडीयू और बीजेपी के करीब आने की सुगबुगाहटें हैं।

एक तरफ नीतीश कुमार लगातार नोटबंदी की तारीफ कर रहे हैं, वहीं लालू इसका विरोध कर रहे हैं। बिहार में महागठबंधन के प्रमुख धड़े आरजेडी के मुखिया लालू प्रसाद यादव ने नोटबंदी को फर्जिकल स्ट्राइक कहा था। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में अब यह चर्चाएं उठने लगी हैं कि क्या राजद और जदयू का महागठबंधन टूट जाएगा।


वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 30 नवंबर को पटना में नोटबंदी के विरोध में प्रदर्शन करने का एलान किया है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed