फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   nitish kumar said Bihari does not make any burden on anyone in mumbai rally

नीतीश बोले- बिहारी किसी पर बोझ नहीं बनते

Sat, 22 Apr 2017 09:26 PM IST
amarujala.com-Presented by- मुकेश झा
amarujala.com-Presented by- मुकेश झा Updated Sat, 22 Apr 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
nitish kumar said Bihari does not make any burden on anyone in mumbai rally
नीतीश कुमार - फोटो : ANI

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुम्बई में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार के लोगों की जमकर तारीफ की है। नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार का आदमी कहीं जाता है तो किसी पर बोझ नहीं बनता, वो लोगों को रोजगार दे रहा है, किसी पर निर्भर नहीं है।

विज्ञापन

 
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चार दिन के दौरे पर बिहार से बाहर हैं। उन्होंने शुक्रवार को कोच्चि में जनसभा को संबोधित करते हुए शराबबंदी की बजाए शराब कारोबार को और बढ़ाने को लेकर केंद्र व कई राज्य सरकारों पर तंज कसा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश भर में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध संभव है लेकिन इसके लिए प्रबल इच्छाशक्ति हो। नीतीश ने कहा कि शराबबंदी से बिहार के खजाने में करीब 5000 करोड़ रुपये की कमी हुई। लेकिन इसको हमने पूरा कर लिया।


नीतीश कुमार बिहार के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश कर रहे हैैं। हालांकि इससे पहले जदयू के कई नेता महाराष्ट्र का दौरा कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed