{"_id":"62ff637543f60450545d79c1","slug":"nitish-kumar-not-a-contender-for-opposition-prime-ministerial-face-but-can-be-an-option-jdu-chief-lalan-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prime Ministerial Face: नीतीश कुमार विपक्ष के पीएम उम्मीदवार होंगे या नहीं? ललन सिंह ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prime Ministerial Face: नीतीश कुमार विपक्ष के पीएम उम्मीदवार होंगे या नहीं? ललन सिंह ने किया खुलासा
Fri, 19 Aug 2022 04:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 19 Aug 2022 04:00 PM IST
सार
इससे पहले जदयू अध्यक्ष ने दावा किया था कि भाजपा को 2024 में केंद्र की सत्ता से हाथ धोना पड़ेगा। उसने 2019 में जितनी सीटें जीती हैं, उनमें 40 लोकसभा सीट तो सिर्फ तीन राज्यों से ही कम हो जाएंगी।
विज्ञापन
राजीव रंजन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष का प्रधानमंत्री उम्मीदवार कौन होगा? इसे लेकर रोजाना नई-नई बातें सामने आ रही हैं। इस बीच जदयू चीफ ललन सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्ष के पीएम उम्मीदवार के दावेदारों में नहीं हैं। हालांकि, अन्य पार्टियां चाहें तो वे भी एक विकल्प बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चाहते हैं कि भाजपा के खिलाफ एकजुट विपक्ष हो और वह इस दिशा में काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले जदयू अध्यक्ष ने दावा किया था कि भाजपा को 2024 में केंद्र की सत्ता से हाथ धोना पड़ेगा। उसने 2019 में जितनी सीटें जीती हैं, उनमें 40 लोकसभा सीट तो सिर्फ तीन राज्यों से ही कम हो जाएंगी। सिंह ने कहा था कि भाजपा बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 2019 के मुकाबले 40 लोकसभा सीटें हार जाएगी।
विज्ञापन